हाईवे पर हुड़दंग मचाने वाली ‘बर्थडे गर्ल’ ने मांगी माफी:वीडियो पोस्ट कर कहा- हमने जो किया वो अपराध, आपकी सेफ्टी आपके हाथ

कानपुर–अलीगढ़ हाईवे पर हुड़दंग मचाने वाली ‘बर्थडे गर्ल’ का गुरुवार को एक वीडियो जारी कर हाईवे पर मचाई अराजकता के लिए माफी मांगी। बर्थडे गर्ल मायरा ठाकुर ने अपनी साथी साक्षी के साथ वीडियो जारी कर कहा कि– 21 जनवरी को मेरी बहन का जन्मदिन था, इसलिए हम मंधना हाईवे गए थे… और वहां पर हमारे कुछ फ्रेंड थे, वहां हमने केक कट किया। जो हमे नहीं करना चाहिए था, वो कानूनन अपराध है। जो गलती हमने की है, वो आप सब कभी मत करना… क्योंकि इससे किसी को भी नुकसान हो सकता है। वहां पर लोग आ–जा रहे थे, और हमने वहां पर पटाखे छुड़ा दिए। जो गलती हमने की वो आप मत करना, आपकी सेफ्टी आपके हाथ में है। अब जानिए क्या था पूरा मामला… आज मेरी बहन का बर्थडे है, अब देखिए हम क्या करते हैं… यह कहते हुए कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर बर्थडे गर्ल और उसके साथियों ने जमकर हुड़दंग मचाया था, तीन कारों के काफिले के साथ बर्थडे गर्ल ने कार के बोनट पर केक काटा और हाईवे पर जमकर आतिशबाजी की थी। हाईवे पर हुड़दंग का वीडियो 21 जनवरी की रात 12 बजे का था, जिसमें दो युवतियां करीब आधा दर्जन युवकों के साथ हाईवे पर बर्थडे मनाती नजर आ रही थी। इसके बाद कार की खिड़कियों पर बैठ कर तेज रफ्तार कारें दौड़ रही थीं। बर्थडे गर्ल का नाम मायरा ठाकुर था, जो बर्रा थानाक्षेत्र की रहने वाली है। उसकी साथी साक्षी मिश्रा ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट की थी। वायरल वीडियो में मायरा ठाकुर बर्थडे बेल्ट पहने हुए नजर आ रही थी, जबकि साक्षी यह कहती हुई दिख रही थी– कि आपको पता है कि मेरी बहन का बर्थडे हैं, 12 बज चुके है और हम जा रहे है, अभी देखिए हम क्या करते हैं। युवती के बर्थडे में शामिल तीन कार सवार आधा दर्जन से अधिक युवक हाईवे पर कार खड़ी कर बोनट पर 10 केक रख कर काटे गए थे। केक कटिंग के बाद हाईवे पर जबरदस्त आतिशबाजी की गई थी। हुड़दंग के बाद 100 की रफ्तार से कारें हाईवे पर दौड़ती दिख रही थी, जिसमें कार की खिड़की पर बर्थडे गर्ल मायरा ठाकुर और एक युवक बैठा हुआ था। यशोदा नगर हाईवे पर बाल पकड़ कर पीटा था 29 दिसंबर 2025 को मायरा का एक और वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो यशोदा नगर बाईपास का था। इसमें बॉयफ्रेंड के लिए मायरा और एक लड़की आपस में लड़ते हुए दिख रही थीं। इसमें मायरा ने दूसरी लड़की को सड़क पर पटक दिया। उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा था। इसके बाद बाल खींचते हुए उसे 11 थप्पड़ मारे थे। फिर उसकी छाती और सिर पर लात-घूसे बरसाए थे। इस दौरान मायरा की साथी लड़की घटना का वीडियो बनाती रही। मायरा बोल रही थी कि अभिषेक को तूने छोड़ा था। अब जब वो मेरा हो गया, तो तू उसे बाबू बोलेगी। बता उसे बाबू बोलेगी। जबकि दूसरी लड़की पैर पकड़कर उससे माफी मांगती रही।