सहारनपुर की रहने वाली उमा की गर्दन कटी नग्न लाश हरियाणा के यमुनानगर में एक हफ्ते पहले मिली थी। इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उमा की हत्या करने वाला उसका प्रेमी बिलाल ही निकला। वह दो साल उमा के साथ लिव इन में रहा। वह पहले से ही शादीशुदा और एक बच्चे की मां थी। बिलाल की शादी तय हो गई थी। आज (14 दिसंबर) ही उसका निकाह होना था। लेकिन इससे पहले ही वो पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में बिलाल ने बताया- उमा उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि परिवार वाले उसकी शादी कहीं और तय कर चुके थे। वह अब उमा से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसलिए उमा की हत्या की प्लानिंग रची। बिलाल पिछले रविवार को घुमाने के बहाने उमा को साथ लाया। रास्ते में कार की सीट बेल्ट से उसका गला घोंट दिया। लाश की पहचान छिपाने के लिए शव का सिर काट दिया। शरीर के कपड़े भी उतार दिए। लाश को पांवटा हाईवे के पास बहादुरपुर (प्रतापनगर) की पॉपुलर की नर्सरी में, जबकि सिर को कलेसर जंगल में फेंक दिया, ताकि जानवर खा लें। पढ़िए, अंतरजातीय प्रेम संबंधों के खौफनाक अंत की कहानी… मर्डर वाली शाम की कहानी… बिलाल ने हत्या करने की ठानी, घुमाने लाया
अपनी शादी से ठीक 8 दिन पहले यानी 6 दिसंबर को बिलाल ने उमा से कहा-चलो घुमाकर लाता हूं। बिलाल के खौफनाक इरादों से अनजान उमा राजी हो गई। शाम का वक्त था, अंधेरा हो चला। उमा रोमांच महसूस कर रही थी, जबकि बिलाल के मन में कुछ और ही चल रहा था। कलेसर जंगल के पास गला घोंटा
6 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह उमा को घुमाने के बहाने गाड़ी में लेकर निकला। वह गाड़ी को यमुनानगर के प्रतापनगर स्थित बहादरपुर गांव ले आया। आगे सघन आबादी एरिया शुरू हो जाता है। ऐसे में बिलाल ने गाड़ी रोकी। फिर किसी बहाने से पिछली सीट पर जाकर बैठ गया और। सीट बेल्ट ठीक करने की बात कहकर उसी से उमा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सिर काट लिया, ताकि पहचान न हो सके
बिलाल पर उस वक्त मानो जुनून सवार था। उमा को मारने के बाद भी उसका जी नहीं भरा। उसने गर्दन काटी। शिनाख्त न हो, इसलिए सिर को अपने पास रख लिया। उमा ने जो कपड़े बड़े चाव से पहने थे, बिलाल ने वो उतार लिए, ताकि कपड़ों से भी पहचान की गुंजाइश न बचे। बिलाल करीब आधा किलोमीटर आगे कार लेकर गया। वो ऐसी जगह तलाश रहा था, जहां शव को ठिकाने लगा सके। पॉपुलर की नर्सरी में शव फेंका, कटा सिर-कपड़े साथ ले गया
बिलाल उमा के शव को पॉपुलर की नर्सरी में ले गया। उसका कटा हुआ सिर और कपड़े अपने साथ ले गया, जिसे उसने कलेसर के जंगल में फेंक दिया। सोचा सिर को जंगली जानवर खा जाएंगे। शव मिलने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। 5 दिन पोस्टमॉर्टम भी नहीं हो सका। सिर न मिलने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई थी अब जानिए, कैसे खुलता गया सारा मामला… 5 दिन बाद हुआ पोस्टमॉर्टम
लाश मिलने के पांच दिन बाद शुक्रवार को सिविल अस्पताल यमुनानगर में दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा करीब डेढ़ घंटे में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। जिसमें रेप की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टरों ने बताया कि इंटरनल पार्ट्स में कोई चोट नहीं मिली और शरीर पर स्ट्रगल मार्क्स भी नहीं हैं, जिससे लगता है कि गला काटने से पहले युवती की मौत हो चुकी थी या वह बेहोश थी। विसरा और सीमन सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट 8-10 दिन में आएगी। पोस्टमॉर्टम के दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई और बाहर सुरक्षा व्यवस्था रखी। शिनाख्त न होने पर सेवा समिति ने बगैर सिर के अज्ञात मानकर पश्चिम यमुना नहर के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सिर, कपड़े और हथियार नहीं हुए बरामद
SP कमलदीप ने बताया कि बिलाल द्वारा गला काटने के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में बिलाल ने बताया है कि उसने सिर को उत्तर प्रदेश जाते समय कलेसर के जंगल में फेंक दिया था। अंधेरा ज्यादा होने के कारण उसे वह जगह भी नहीं पता है। बिलाल को कोर्ट में पेश करे 8 दिन का रिमांड मांगा जाएगा, ताकि मामले से जुड़े अन्य खुलासे भी किए जा सकें। पुलिस ने उमा के परिजनों से संपर्क साधा है। SP ने बताया कि उमा के पिता व भाई को बुलाया गया है। शव का संस्कार शुक्रवार को किया जा चुका है। बिलाल के बारे में एसपी ने बताया कि वे चार भाई हैं। शनिवार को बिलाल की बहन की शादी थी और आज (रविवार) बिलाल की बारात जाने वाली थी। पुलिस ने एक दिन पहले शनिवार को बिलाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। ……………….. ये खबर भी पढ़ें… झांसी में शादीशुदा गर्लफ्रेंड की लाश छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड:बेटे को फोन कर बोला- तुम्हारी मां ने जहर खाया, 2 दिन पहले घर से भागी थी झांसी में शादीशुदा गर्लफ्रेंड की लाश अस्पताल में छोड़कर बॉयफ्रेंड भाग गया। दोनों के बीच 3 साल से अफेयर था। महिला दो दिन पहले बॉयफ्रेंड के साथ रहने उसके घर पहुंच गई थी। शनिवार सुबह बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के बेटे को फोन किया। कहा- तुम्हारी मां ने जहर खा लिया है। मैं उन्हें अस्पताल लेकर जा रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर….