होली के दिन नहीं चलेगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत:4 मार्च को शाम 5 बजे तक बंद रहेगा संचालन, सामान्य दिनों में कोई बदलाव नहीं

मेरठ में होली के रंगोत्सव को देखते हुए 4 मार्च के दिन नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाओं के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। NCRTC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस दिन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी। त्योहार के दौरान रंग खेलने और सार्वजनिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शाम 5 बजे के बाद सेवाएं दोबारा शुरू होंगी और रात 10 बजे तक नियमित रूप से संचालित की जाएंगी।
सामान्य दिनों में समय नहीं बदलेगा
एनसीआरटीसी ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल 4 मार्च के लिए है। इसके अलावा अन्य दिनों में नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही होगा। अब दोनों सेवाएं सोमवार से रविवार तक रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी। रविवार भी इसमें शामिल है, जिससे सप्ताहांत में यात्रा करने वालों को सुविधा मिलेगी।
यात्रियों से सहयोग की अपील
एनसीआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे 4 मार्च को अपनी यात्रा की योजना शाम 5 बजे के बाद ही बनाएं। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और होली के उल्लास को सुचारु रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। त्योहार के दिन संभावित भीड़ और रंगोत्सव के माहौल को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम एहतियातन उठाया गया है।