गाजियाबाद में ढाबे पर दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ढाबे के कर्मचारियों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों युवक अपने तीन और दोस्त के साथ दो बाइकों से ढाबे पर पहुंचे। खाना खाया। आरोप है कि ढाबे के कर्मचारियों ने उनसे 3 हजार का बिल मांगा। इतना बिल सुनते ही युवक भड़क गए। उनकी मालिक और कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। गुस्से में ढाबे के कर्मचारियों ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट देखकर दोनों युवकों के साथी भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना खोड़ा इलाके के वैष्णो ढाबे पर शुक्रवार देर रात हुई। मृतकों की पहचान सत्यम (25) और श्रीपाल (26) के रूप में हुई है। जानिए पूरा मामला पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात 10 बजे वैष्णो ढाबा पर खोड़ा के रहने वाले सत्यम (25) और उसका दोस्त श्रीपाल (26) तीन और दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने वेज थाली ऑर्डर की। खाने के बाद स्टाफ ने बिल थमाया। बताया जा रहा है कि 3 हजार रुपये का बिल आया था। सत्यम और श्रीपाल ने कहा कि बिल ज्यादा आया है। इसे लेकर ढाबे वालों से कहासुनी हो गई। कहासुनी गाली-गलौज तक जा पहुंची। ढाबा मालिक ने अन्य कर्मचारियों को बुला लिया। वे सत्यम और उसके दोस्त श्रीपाल से मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख उनके दोस्त भाग गए। इसी दौरान ढाबे वालों ने चाकू से गोदकर दोनों की हत्या कर दी। ढाबा मालिक बोला- गाली देने को लेकर हुआ था झगड़ा ढाबा मालिक धर्मेंद्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया- श्रीपाल बिल देखने के बाद गाली देने लगा। हम लोगों ने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना। मैंने उसे पलटे से मारा। श्रीपाल और उसका दोस्त सत्यम कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। इसी दौरान कर्मचारी राजन और विशेष ने दोनों पर चाकू से हमला किया। दोनों जख्मी हो गए। इस बाद हम लोग भाग गए।
डीसीपी बोले- आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान ढाबे वालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। श्रीपाल बहराइच का रहने वाला था। उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। उसके परिवार में दो भाई और माता -पिता हैं। वह खोड़ा के नेहरू विहार में किराए पर रह रहा था। जबकि सत्यम गाजियाबाद का ही रहने वाला था। परिवार में मां, चार भाई और एक छोटी बहन है। इस मामले में इस मामले में ढाबा मालिक धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है। ढाबे के कर्मचारी सचिन, राजन और एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। ये भी पढ़ें- मंत्री स्वतंत्र देव का BJP विधायक ने रास्ता रोका:काफिले के आगे 50 गाड़ियां लगाईं, धक्का-मुक्की-बवाल; अखिलेश बोले- ये हारने वाले हैं यूपी के महोबा जिले में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आपस में भिड़ गए। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार और 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी। पढ़िए पूरी खबर…