10 लाख चाहिए, वरना इतनी गोली मारेंगे …:मेरठ में स्कूल संचालक से मांगी रंगदारी, ईमेल से भेजे हथियार के फोटो

मेरठ में स्कूल संचालक से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। उन्हें धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इसमें कहा- प्रिसिंपल साहब बहुत पैसे कमा लिए, अब थोड़ा दान करने की बारी है। दस लाख रुपए चाहिए तेरे से, नहीं तो इतनी गोली मारेंगे, समझ में आए जाएगा तेरे। आरोपियों ने मेल में ऑडियो के अलावा हथियारों के फोटोज भी भेजे। वहीं, जिस अकाउंट में पैसे की डिमांड की गई वो कर्नाटक के बैंक का बताया जा रहा। स्कूल संचालक कंवल जीत सिंह राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव हैं। वह कई संस्थाओं से भी जुड़े हैं। अब पूरा मामला विस्तार से… शास्त्री नगर के जी ब्लॉक में कंवल जीत सिंह का ‘द गुरुकुलम इंटरनेशनल’ स्कूल है। उन्होंने पुलिस को बताया- मैं बुधवार शाम को अपना ईमेल चेक कर रहा था। तभी एक अनजान आईडी से आए लिंक को खोला। उस लिंक में हथियारों के कुछ फोटो के अलावा एक ऑडियो क्लिप थी। बदमाशों ने इस ऑडियो क्लिप के माध्यम से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। सुबह 9:57 से 10:00 के बीच मुझे इसी आईडी से तीन ईमेल दिखाई दिए। पहला रंगदारी से जुड़ा था, जिसमें 10 लाख रुपए मांगे गए। दूसरे में हिंदी में लिखा धमकी भरा पत्र। जबकि, तीसरी ईमेल में एक ऑडियो क्लिप और हथियारों के कुछ फोटो थे। पढ़िए, पत्र में क्या लिखा है ​​​​​​ प्रिसिंपल साहब बहुत पैसे कमा लिए, अब थोड़ा दान करने की बारी है। दस लाख रुपए चाहिए तेरे से, नहीं तो इतनी गोली मारेंगे, समझ में तेरे। आवे नहीं, हमने तेरी सारी जन्मकुंडली निकलवा ली है। तूने बहुत पैसे कमा लिए अब चुपचाप पैसे दे देना, नहीं तो इस दुनिया से जाते रहोगे। पैसे नहीं मिलने पर हमारी गोली तेरा इंतजार कर रही है। पुलिस में जाने की कोशिश करोगे तो ट्रेलर जल्दी दिखा देते। सोच लेना क्या करना है तेरे को। मैंने जिससे पैसे मांगे हैं, उसको पैसे देने पड़े हैं। जल्दी बता दूंगा तेरे को पैसे कहां भेजने हैं। प्रोफेशनल बदमाशों की तरह किया व्यवहार
कवल जीत सिंह को भेजे गए ईमेल की खास बात यह है कि इसे सिस्टेमैटिक तरीके से भेजा गया है। हालांकि, धमकी भरे हिंदी के लेटर में ढेरों गलतियां हैं। जो एक पेपर पर लिखा हुआ अकाउंट नंबर 2702500100872701 है। यह भी अपने आप में अनोखा है। बदमाशों ने उसमें भी स्पेलिंग मिस्टेक की हुई है। धमकी भरे ईमेल के साथ एक ऑडियो क्लिप भी बदमाशों ने भेजी है। बदमाश बोल रहा हूं- तेरी पूरी फील्डिंग हमारे पास है। इतनी गोली मारेंगे बात समझ में नहीं आएगी…! इस धमकी भरे ईमेल के बाद कंवलजीत सिंह ने नौचंदी पुलिस से संपर्क किया। स्कूल पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। कई संगठनों से जुड़े हैं कंवल जीत
नौचंदी थाने की पुलिस के साथ साइबर टीम भी मौजूद रही। साइबर टीम ने उनके लैपटॉप से ईमेल से जुड़ा सारा मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस में कंवल जीत सिंह को अलर्ट रहने के लिए कहा है। द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन कंवल जीत सिंह राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हैं। वह ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिरोमणि सिंह सभा और वीर खालसा दल के सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। व्यापारी नेता जीतू सिंह नागपाल ने कहा- प्रदेश में अपराधी एक बार फिर सिर उठाने लगा है। मेरठ में भी लगातार घटना हो रही हैं। स्कूल के चेयरमैन से मांगी गई रंगदारी चिंता का विषय है। हमारी मांग है पुलिस इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा करके बदमाशों को सबक सिखाए। SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- एक स्कूल संचालक को धमकी भरा ईमेल मिला है। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। पता लगाया जा रहा है कि यह ईमेल किस आईडी से और कहां से आया है। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट को भी लगाया गया है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… MSC पास ट्यूशन टीचर बना फर्जी IAS:यूपी में 4 गर्लफ्रेंड बनाईं, 3 को किया प्रेग्नेंट; SDM ने बैच पूछा, तो थप्पड़ मार दिया गोरखपुर में फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर पकड़ा गया। वो सिर्फ IAS प्रोटोकॉल मेनटेन करके लिए हर महीने 5 लाख रुपए खर्च कर रहा था। 10-15 लोगों की टीम उसके आगे-पीछे चलती थी। सफेद इनोवा पर लाल-नीली बत्तियां लगाकर वह गांवों का दौरा करता था। पढ़िए पूरी खबर…