10 लाख रुपये का चेक लेकर पहुंचा कारोबारी:थापर नगर प्रकरण में फिर टली समझौता वार्ता, पटेल नगर में गुरुवार का समय निर्धारित

थापर नगर से जुड़े मकान विवाद में बुधवार को भी दोनों पक्षों की वार्ता नहीं हो पाई। यहां एक कारोबारी बयाने के तौर पर अपने साथ 10 लाख रुपये का चेक लेकर पहुंचे थे। काफी इंतजार किया गया लेकिन दूसरा पक्ष नहीं आया। समझौता वार्ता के लिए अब गुरुवार का समय निर्धारित किया गया है। अब यह वार्ता दूसरे पक्ष के सुझाए स्थान पटेल नगर में संपन्न होगी। पहले देखें समझौता वार्ता की तीन तस्वीर : आइए जानते हैं क्या है विवाद
पर नगर गली नंबर 6 का एक मकान 26 नवंबर को मोहम्मद सईद अहमद ने खरीदा। 107.86 वर्ग मीटर में बना यह मकान यहां रहने वाले नरेश कालरा की पत्नी वीना कालरा व बेटे अनुभव कालरा के नाम था। मकान की रजिस्ट्री के साथ ही यह परिवार गुरुग्राम शिफ्ट हो गया। एक मुस्लिम द्वारा मकान खरीदे जाने का विरोध शुरु हो गया। दूसरे समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए। कई हिंदू संगठन विरोध में खड़े हो गए। अगले दिन मामला तूल पकड़ गया और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सदर थाने में धरने पर बैठ गए। विवाद निस्तारण का भरोसा दिलाया
कुछ घंटे में ही मामला साम्प्रदायिक रंग ले गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मकान वापस दिलाने की मांग पर अड़ गए। उनके द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। सीओ नवीना शुक्ला ने तीन दिन के भीतर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए धरना खत्म करा दिया। अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अगली सुबह किसी शरारती तत्व ने विवादित मकान से चंद कदमों की दूरी पर स्थित धार्मिक स्थल के पास मांस फेंक दिया। इससे हिंदू संगठनों में फिर नाराजगी बढ़ गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले को शांत किया। समझौता वार्ता को आगे आए कुछ लोग
मकान को लेकर तनाव की स्थिति बनने लगी। क्रेता सईद अहमद की भी तबियत बिगड़ गई। कुछ लोग आगे आए और उन्होंने सईद अहमद से मकान वापस हिंदू पक्ष को दिलाने की घोषणा की। इसके लिए सईद अहमद पक्ष के लोगों को भी तैयार किया गया। तय हुआ कि जितना रुपया सईद अहमद ने मकान खरीदने में खर्च किया है, उतना मकान खरीदने वाला सईद को देगा। समझौता वार्ता के दौरान हुआ हंगामा
व्यापारी नेता जीतू नागपाल की तरफ से समझौता वार्ता बुलाई गई। दोनों पक्ष के लोग जुटे लेकिन रकम पर सहमति नहीं बन पाई और पहली मीटिंग बिना नतीजा समाप्त हो गई। कुछ लोगों में नोकझोंक तक हुई। 24 घंटे बाद का समय दोबारा जुटने का निर्धारित किया गया लेकिन सईद अहमद पक्ष नहीं पहुंचा। टेलीफोन पर हुई वार्ता के बाद बुधवार का समय तय हुआ लेकिन इस बार भी सईद अहमद पक्ष नहीं पहुंचा। गुरुवार को पटेल नगर में होगी वार्ता
पहली वार्ता विफल रही जबकि इसके बाद बुलाई गई दो समझौता वार्ता में एक पक्ष नहीं पहुंचा। इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब समझौता वार्ता के लिए गुरुवार का समय निर्धारित किया गया है। इस बार यह वार्ता सईद अहमद पक्ष के बताए स्थान पटेल नगर में होगी। इसमें क्रेता और विक्रेता दोनों पक्ष के लोग शामिल रहेंगे। नवनीत सिंह लेकर पहुंचे 10 लाख का चेक
विवादित मकान को खरीदने के लिए कई लोग आगे आ चुके हैं। बुधवार की समझौता बैठक में कारोबारी नवनीत सिंह भी शामिल रहे। वह अपने साथ सईद के नाम का 10 लाख रुपये का अकाउंट पेयी चेक लेकर पहुंचे थे जोकि बयाने के तौर पर था। केनरा बैंक का यह चेक था लेकिन इस बार भी सईद अहमद पक्ष नहीं आया। चर्चा है कि वह घर से समझौता वार्ता में शामिल होने के लिए भी निकले लेकिन बीच रास्ते से लौट गए।