10 साल की अर्यमा ने 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए:यूलर और पाई के दशमलव अंक सुनाकर नया कीर्तिमान बनाने की कोशिश

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब राजधानी की 10 वर्षीय मेधावी छात्रा अर्यमा शुक्ला ने गणित के क्षेत्र में दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया।अर्यमा शुक्ला ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की दो श्रेणियों ‘मोस्ट डेसिमल प्लेसेस ऑफ ईयूलर रिकॉल्ड इन 1 मिनट’ और ‘मोस्ट डेसिमल प्लेसेस ऑफ पाई रिकॉल्ड इन 1 मिनट’ में रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के सख्त दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, अर्यमा ने आंखों पर पट्टी बांधकर केवल एक मिनट में अंकों का उच्चारण किया।ईयूलर संख्या की श्रेणी में अर्यमा ने 1 मिनट में 360 दशमलव अंक बोलकर वर्तमान विश्व रिकॉर्ड 281 अंकों को पीछे छोड़ने का प्रयास किया। यह रिकॉर्ड अभी तक अमेरिका की सांची गौरीनेनी के नाम दर्ज है। नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास वहीं, पाई (π) की श्रेणी में चीन के फआंग झाऊ के नाम दर्ज 598 अंकों के रिकॉर्ड को चुनौती देते हुए अर्यमा ने 630 दशमलव अंक सुनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया।इस रिकॉर्ड प्रयास के दौरान स्वतंत्र और निष्पक्ष सत्यापन के लिए कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. कमलेश कुमार स्वतंत्र साक्षी के रूप में उपस्थित रहे। नेशनल पीजी कॉलेज के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने गणित विशेषज्ञ की भूमिका निभाई। टाइम कीपिंग की जिम्मेदारी डॉ. मोहम्मद तारिक और डॉ. शरद चौरसिया ने संभाली। अर्यमा और उनके परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन और जियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर अजय आर्या के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। अर्यमा को कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका अर्यमा को इससे पहले भी उनकी विलक्षण प्रतिभा के लिए कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा भी उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।अब इस रिकॉर्ड प्रयास से जुड़े सभी दस्तावेज, वीडियो और साक्ष्य गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम को सत्यापन के लिए भेजे जाएंगे। यदि रिकॉर्ड मान्य होते हैं, तो अर्यमा शुक्ला न केवल लखनऊ, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी।