सहारनपुर में 10 हजार रुपए के लिए कोबरा से कटवाने वाले युवक सिकंदर नाथ (34) की मौत हो गई। वह सड़क किनारे जड़ी-बूटी बेचने का काम करता था। दावा करता था कि उसके पास ऐसी जड़ी-बूटी है, जिससे सांप के काटने का भी असर नहीं होगा। इसे लेकर उसकी कुछ लोगों से बहस हो गई। उन्होंने सिकंदर नाथ को कोबरा से कटवाकर अपनी बात साबित करने को कहा। उन लोगों ने ऐसा करने पर सिकंदर नाथ को 10 हजार रुपए देने की बात भी कही। सिकंदर तैयार हो गया। लोगों ने मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद सिकंदर ने हाथ की उंगली में सांप से कटवा लिया। शर्त लगाने वाले लोग वीडियो बनाते रहे। कुछ देर बाद ही सिकंदर की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम 2 घंटे के अंदर हुआ। मामला 10 नवंबर का है। लेकिन, जब कल (बुधवार) सिकंदर के परिवार वाले पुलिस कार्यालय पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ। परिवार ने पांच लोगों के खिलाफ FIR करवाई है। कहना है कि सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला जानिए… सांप से कटवाने के बाद तबीयत बिगड़ी
परिवार के मुताबिक, सांप के काटने के बाद छोटा भाई करण उसे अस्पताल ले जाना चाहता था, लेकिन मोहित और उसके साथी उसे रोकते रहे। इलाज के लिए भी नहीं जाने दिया। धमकी दी गई कि ‘हम सरकारी रेस्क्यू टीम में हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।’ करण ने किसी तरह अपने साथियों सोनू, मनोज, संजय और चांद को बुलवाया। उनके आने पर मोहित व उसके साथी धमकाते हुए भाग गए। परेशान परिवार सिकंदर को लेकर पहले बिजनौर सिंह नर्सिंग होम पहुंचा। वहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही सिकंदर की मौत हो गई। अगले दिन 11 नवंबर को मेरठ में पोस्टमॉर्टम कराया गया। पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं हुई सिकंदर के परिवार में कौन-कौन?
सिकंदर नाथ की पत्नी का नाम उषा है। जो प्रेग्नेंट है। उनके चार बच्चे हैं- तीन लड़की और एक लड़का। बड़ी लड़की मानसी 7 साल की है। सिया (5), दिशा (3) और डेढ़ साल का लड़का प्रिंस है। सिकंदर के चार भाई सागर नाथ, राहुल नाथ, विक्की और करण थे। सिकंदर सबसे बड़े हैं। भाई राहुल ने बताया कि आरोपियों ने 2 घंटे तक भाई को अपने साथ रखा। इलाज नहीं करने दिया। इस कारण से उनकी मौत हो गई। SP देहात बोले, शर्त लगाकर सांप से कटवाया
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दोनों के बीच 10 हजार रुपए की शर्त लगी थी। सिकंदर नाथ जड़ी बूटी बेचकर दावा कर रहा था कि कोई भी सांप यदि काट ले तो यह जड़ी बूटी उसे बचा लेगी। इसके बाद रेस्क्यू-वर मोहित वहां से गुजर रहा था। तभी उसने सिकंदर नाथ से स्नेक बाइट करवाकर उसे जड़ी बूटी से बचने की बात की थी। सिकंदर के परिवार ने मोहित पर स्नेक बाइट के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा थाना बिहारी गढ़ में दर्ज हुआ है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसे अरेस्ट जल्द कर लिया जाएगा। …………………… ये खबर भी पढ़िए- वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश दूल्हा बने, बारात लेकर जयपुर रवाना:शेरवानी पहनी, हाथ में चांदी की छड़ी लेकर घुड़चढ़ी; जानिए कौन है दुल्हनिया? वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को जयपुर में शादी करेंगे। इससे पहले वृंदावन के रमणरेती में स्थित उनके आवास पर हल्दी-संगीत और विवाह की रस्में निभाई गईं। बुधवार को दूल्हा बने इंद्रेश महाराज की घुड़चढ़ी हुई। वे बारात लेकर जयपुर रवाना हुए। इंद्रेश महाराज ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी। सिर पर पगड़ी और हाथों में चांदी की छड़ी ले रखी थी। घोड़ी पर उनके साथ उनकी भतीजी बैठी थी। बारात में हाथी-घोड़े शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर