लखनऊ में सिटी मांटेंसरी स्कूल (CMS) में खेल रहे छात्र पर बास्केटबॉल का पोल गिर गया। छात्र का सिर फट गया। उसे पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। घटना सोमवार को CMS के कानपुर रोड ब्रांच में हुई। घायल छात्र की पहचान कक्षा-11 के छात्र अक्षयदीप शुक्ला के रूप में हुई। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई। अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम… गेम पीरियड में दोस्तों संग खेल रहे छात्र के ऊपर गिरा पोल अक्षयदीप शुक्ला कक्षा-11 का छात्र है। वह सोमवार दोपहर में गेम पीरियड में दोस्तों के साथ ग्राउंड में खेलने गया था। इस दौरान उसके ऊपर बास्केटबॉल का पोल गिर गया। उसको काफी चोट आई। उसे नजदीक के SKD हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां शुरुआती जांच और CT स्कैन हुआ। इस दौरान उसकी कंडीशन बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने उसे KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर ले लाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सिर में गंभीर चोट, हालत गंभीर KGMU के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि बेहद गंभीर हालत में छात्र को लाया गया है। उसकी कंडीशन बेहद नाजुक बनी हुई है। गहरी हेड इंजरी होने के कारण उसे इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में उसे भर्ती किया गया है। वेंटिलेटर सपोर्ट पर उसे रखा गया है। न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बैलेंस बिगड़ने से पहिए वाला बास्केटबॉल का पोल गिरा CMS के प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि सोमवार को CMS कानपुर रोड कैम्पस में गेम पीरियड के बाद सभी बच्चे अपने क्लास में चले गये। कुछ बच्चे पहिये वाले बास्केटबॉल के पोल के चबूतरे पर बैठ गए। इस दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ने से बास्केटबॉल का पोल छात्र अक्षयदीप शुक्ला के ऊपर गिर गया। घटना के बाद उसे KGMU के ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दी गई है। स्कूल की ओर से छात्र का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, छात्र के पिता और बड़े भाई ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। पिता वकील है, जबकि बड़ा भाई DAV कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। ————— यह खबर भी पढ़िए… ‘जिन्ना से BJP का पुराना रिश्ता’:लखनऊ में आप नेता संजय का योगी पर पलटवार, CM ने कहा था- भारत में जिन्ना पैदा न होने पाए
लखनऊ में आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने CM योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- जिन्ना की मुस्लिम लीग के साथ तीन राज्यों में सरकार बीजेपी के पुरखों ने बनाई थी। लालकृष्ण आडवाणी खुद जिन्ना की कब्र पर माथा टेकने गए थे। इसलिए जिन्ना से बीजेपी के रिश्ते कोई नए नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें