चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( सीएसए) के पादप रोग विज्ञान विभाग में 06 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 17 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। एचओडी डॉक्टर मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण में किसान, विद्यार्थी, उद्यमी कोई भी प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। रजिस्ट्रेशन शुरु हैं। प्रमाणपत्र मिलेगा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त उपरांत प्रशिणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण हेतु एक स्वयं का फोटो, आधार लाना अनिवार्य है। प्रशिक्षण लेने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000 रुपए होगा। अधिक जानकारी के लिए 9839818899 एवं 9958512669 मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। खुद का व्यवसाय शुरु कर सकते सीएसए के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि इस प्रशिक्षण को करने के बाद व्यक्ति स्वयं का मशरुम उत्पादन कर व्यवसाय शुरु कर सकते हैं। इसको करने के लिए महज एक कमरा चाहिए, जिसमें बैग में मशरुम की खेती की जाती है। इसको करने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता है। लेकिन मुनाफा अच्छा खासा हो जाता है।