20 जिलों में घना कोहरा, बस्ती में 5 गाड़ियां भिड़ीं:एक की मौत; 2-3 दिन बारिश के आसार, गलन भी बढ़ेगी

यूपी में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ती जा रही है। लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, देवरिया समेत 20 जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया है। सड़कों पर 5 मीटर आगे तक नहीं दिख रहा है। लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। गोरखपुर-बरेली में विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो कानपुर यूपी में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अयोध्या, महाराजगंज और शाहजहांपुर में कोहरे के चलते सड़क हादसे हुए। इसमें प्रेग्नेंट महिला समेत 4 की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिन प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। गलन भी बढ़ेगी। इस बीच बस्ती में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से लुंबिनी-दुद्धी रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बेईली गांव के पास पिकअप समेत करीब पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में पिकअप चालक मनीष कुमार की मौत हो गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। तीन से चार दिनों तक पूर्वी दिशा से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार हैं। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए- 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ठंड से सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े, फसलों को फायदा मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए….