गोरखपुर में युवक ने 20 फीट ऊंचे बिजली के पोल पर चढ़कर डेढ़ घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा किया। उसने पहले अपने कपड़ों में आग लगाई। लोगों ने नीचे उतरने को कहा, तो बोला- मुझे मेरे पट्टीदारों ने पीटा है। मेरा आधार कार्ड छीन लिया है। पहले आधार कार्ड दिलवाओ, तभी नीचे उतरूंगा। पुलिस की टीम और दमकल कर्मी भी वहां पहुंचे। युवक को समझाया तो वह नहीं माना। दमकल कर्मी पोल के बगल वाली बिल्डिंग पर चढ़े। बातों में उलझाकर उसके हाथ से जलती हुई जैकेट छीनकर फेंकी। फिर उसका हाथ पकड़कर पोल से बिल्डिंग की ओर खींचा। दमकल कर्मी हाथ-पैर पकड़कर उसे टांग कर नीचे लाए और पुलिस को सौंप दिया। मामला शनिवार दोपहर का तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घसीकटरा चौराहे का है। 3 तस्वीरें देखिए…
अब पढ़िए पूरा मामला… तिवारीपुर निवासी सत्यम दोपहर करीब 1.30 बजे घसीकटरा चौराहे पर पहुंचा। वह यहां बिजली के पोल पर चढ़ गया। ऊपर लगे एक लोहे के एंगल पर बैठ गया। लोगों ने उसे नीचे उतरने को बोला। मगर वह नहीं उतरा। इसी दौरान उसने अपनी जैकेट से माचिस निकाली और कपड़ों में आग लगा दी। यह देखकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाकर सत्यम को नीचे उतरने का बोला, मगर उसने कहा- पहले मेरा आधार कार्ड दिलवाओ। इसी बीच लोगों ने फायर स्टेशन गोलघर में कॉल कर सूचना दे दी। करीब 20 मिनट बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। युवक को पुलिस अपने साथ ले गई
दमकल कर्मियों ने उसे नीचे उतरने को बोला। सत्यम रोने लगा, बोला- पहले मेरा आधार कार्ड दिलवाओ। इसके बद ही मैं नीचे उतरूंगा। टीम ने उसे काफी देर समझाया। मगर उसने किसी की नहीं सुनी। इसी दौरान दमकलकर्मी पोल से सटी एक बिल्डिंग में चढ़ गए। बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर पहुंचकर वह सत्यम को समझाने लगे। सत्यम से नीचे उतरने काे कहा। वह लगातार एक ही बात कहता रहा, पहले आधार कार्ड दिलवाइए। इसी बीच दमकल कर्मियों ने उसे बातों में उलझाकर उसका एक हाथ पकड़ लिया। जलती हुई जैकेट छीनकर नीचे फेंक दी। इसके बाद करीब 4 कर्मियों ने हाथ पकड़कर उसे सेकेंड फ्लोर पर खींच लिया। फिर उसके दोनों हाथ-पैर पकड़कर टांग कर नीचे उतारा। सत्यम से पूछा कि पोल पर क्यों चढ़े थे? वह रोने लगा। बोला- मुझे पट्टीदारों ने मारा पीटा है। उन्होंने मेरा आधार कार्ड छीन लिया। तिवारीपुर पुलिस युवक को कार्रवाई का आश्वासन देकर अपने साथ ले गई। पुलिस बोली- युवक का परिवार का विवाद है
फायर ब्रिगेड सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि युवक की पहचान तिवारीपुर क्षेत्र के ही सत्यम के रूप में हुई। उसका कुछ घर का विवाद था। फायर टीम ने समय पर पहुंचकर रेस्क्यू कर उसे नीचे उतारा। युवक ने अपने जैकेट में आग लगा ली थी। उसे छीनकर नीचे गिरा दिया गया। ……………………….. ये खबर भी पढ़िए- सतुआ बाबा बोले- जलने वालों पर घी डालूंगा:साधु का कांटे पर तप, माघ मेले में कल सबसे बड़ा स्नान, 3 करोड़ लगाएंगे डुबकी प्रयागराज माघ मेले का आज 16वां दिन है। मेले में साधु-संतों के अलग-अलग अंदाज श्रद्धालुओं को खूब भा रहे हैं। एक साधु बिना कपड़ों के कांटों पर लेटे नजर आए। श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। आज महाकुंभ में चर्चा में रहीं हर्षा रिछारिया भी मेले में पहुंचेंगी। पढ़ें पूरी खबर…