विश्व दिव्यांग दिवस पर आज राजधानी लखनऊ में आज राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। उन्होंने सम्मान समारोह का उद्घाटन किया। 500 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण मशीन, वॉकर और अन्य आवश्यक सहायक उपकरण बांटा। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई में मदद के लिए पाठ्य सामग्री भी दी। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारियों को राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिव्य कला प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दिव्यांग बच्ची द्वारा बनाई गई अपनी पेंटिंग पर ऑटोग्राफ दिया। दिव्यांग कलाकारों की बेहतरीन कला, हस्तशिल्प और पेंटिंग्स की सराहना की। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा- 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में 8 लाख के आसपास दिव्यांगजनों को पेंशन मिलती थी। वह भी ₹300 महीना। उसमें भी बहुत सारी जगह बाबू लोग कट भी मांगते थे। आज 11 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को हम पेंशन दे रहे हैं। पेंशन राशि 300 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दी गई है। यह राशि सीधे उनके खाते में जा रही है। इसमें किसी प्रकार की कोई कट और घूसखोरी नहीं है। 2 तस्वीरें देखिए… ————– पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…