23 ओवरलोड डंपर रिलीज, साढ़े 6 लाख भरा जुर्माना:रामपुर जिला खनन अधिकारी ने जारी किए आदेश, ARTO ने किया था सीज

जिला खनन अधिकारी ने 23 ओवरलोड डंपरों को रिलीज करने के आदेश जारी किए हैं। इन डंपरों को चार दिन पहले एआरटीओ द्वारा जब्त किया गया था। डंपर मालिकों ने लगभग 6.5 लाख रुपए का जुर्माना जमा कराया है। रिलीज पत्र शुक्रवार रात करीब 8 बजे जिला खनन अधिकारी के कार्यालय से जारी किया गया। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में चार दिन पहले इन 23 डंपरों को जब्त किया गया था। डंपर संचालकों से लगभग 6.5 लाख रुपए का जुर्माना वसूलने के बाद इन्हें छोड़ा जा रहा है।