एडेड जूनियर हाईस्कूलों की प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक चयन परीक्षा वर्ष-2021 के संशोधित परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए समय सारिणी सोमवार को जारी कर दी गई है। आनलाइन आवेदन पत्र के आधार पर NIC के साफ्टवेयर के माध्यम से चयन सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक पद पर चयन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों से विद्यालय आवंटन का विकल्प 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक लिया जाएगा। बेसिक शिक्षा के निदेशक प्रताप सिंह बघेल के अनुसार 6 सितंबर 2022 को उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) द्वारा घोषित लिखित परीक्षा के परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थी 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। BSA को विद्यालय आवंटन सहित चयन सूची भेजकर सत्यापन की कार्यवाही 10 जनवरी 2026 तक कराई जाएगी। BSA चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण 11 से 15 जनवरी के मध्य पूरा कराएंगे। नियुक्ति पत्र निर्गत करने के लिए बीएसए संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों को अर्ह अभ्यर्थियों की चयन सूची 20 जनवरी तक भेजेंगे। 30 जनवरी 2026 तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 15 फरवरी तक विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा