4 महीने के बच्चे को उठा ले गया भेड़िया:मां के पास सो रहा था, बहराइच में जबड़े में दबाकर भागा

यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात 1 बजे भेड़िया मां के बगल में सो रहे 4 साल के बच्चे को उठा ले गया। बच्चे की चीख सुनकर मां जागी और भेड़िए के पीछे भागी। लेकिन पलक झपकते ही भेड़िया भाग गया। परिवार और आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर भेड़िए के पीछे दौडे़। घर से एक किमी दूर मासूम के कपड़े और शरीर के कुछ लोथड़े मिले हैं। रविवार सुबह तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर गोड़हिया के मजरे मल्लाहनपुरवा की है। 29 नवंबर को इसी गांव में भेड़िए एक 5 साल के बच्चे को खा गया था। बहराइच में भेड़िए 2 महीने में 8 बच्चों समेत 10 लोगों को मार चुका है। सीएम योगी के आदेश के बाद वन विभाग ने भेड़िए को मारने के लिए शूटर्स बुलाए। इसमें 4 भेड़ियों को मारा जा चुका है। घटना की 3 तस्वीरें… 2 साल पहले शादी, 4 महीने पहले हुआ था बेटा
कैसरगंज के मल्लाहनपुरवा के रहने वाले संतोष की दो साल पहले किरन से शादी हुई थी। दो साल की एक बड़ी बेटी भी है। 4 महीने पहले किरन को बेटा हुआ था। नाम रखा था- सुभाष। शनिवार रात किरन अपने घर पर बेटे को लेकर सो रही थी। रात करीब 12.30 बजे एक भेड़िया घर के अंदर घुसा और मां के पास सो रहे सुभाष को जबड़े में दबाकर भाग गया। परिवार ने तलाश के बाद पुलिस और वन विभाग की सूचना दी। कैसरगंज रेंजर ओंकार यादव और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मासूम की तलाश कर रही है। शूटर्स भी पहुंच गए हैं। रातभर से तलाश, सुबह अवशेष मिले
ग्रामीण अवधेश सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर भेड़िया घर के अंदर से मासूम को उठा ले गया था। रात में ग्रामीण व वन विभाग की टीम ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह गन्ने के खेत के पास मासूम का शरीर के अवशेष मिले हैं। भेड़िया मासूम को खा गया है 9 दिन पहले दो बच्चों को उठा ले गया था भेड़िया 29 नवंबर को यानी 9 दिन पहले बहराइच में 2 बच्चों को घर से उठाकर भेड़िया खा गया था। 5 साल के मासूम स्टार को भेड़िया घर से उठा ले गया था। उसकी दोनों हथेलियां और पंजे खा गया था। यह घटना मल्लाहनपुरवा की है। जिस बच्चे को शनिवार को उठाया, उससे सुभाष का घर 100 मीटर की दूरी पर ही है। वहीं, उसी दिन दूसरी घटना 70 किमी दूर बहराइच के ही खोरिया सफीक गांव में हुई। यहां रात डेढ़ बजे मां के बगल से 10 महीने की बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। चीख सुनकर मां की आंख खुली। उन्होंने शोर मचाया। परिजन भेड़िए के पीछे भागे। दो घंटे की तलाश के बाद घर से 800 मीटर दूर खेत में बच्ची का शव मिला था। ​​​​​। —————————- ये भी पढ़ें करवरिया बंधु ने स्टेज पर गाना गाकर बांधा समां; VIDEO:बेटी की हल्दी-मेहंदी में थिरका परिवार, पूर्व सांसद ने गाया किशोर दा का गाना प्रयागराज में बसपा से पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया की बेटी मीनाक्षी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज शादी होनी है। शादी की रस्मों के दौरान पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया ने स्टेज पर गाया- ‘तुम हाथ पकड़ लो…दुनिया बदल सकता हूं…।’ इस बीच बड़े भाई को देखकर छोटे भाई और पूर्व विधायक उदयभान ने भी स्टेज संभाल लिया। पूरी खबर पढ़िए ——————————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर की मौत, 3 मिनट में भागी महिला सिपाही:जालौन में अक्सर मिलने आती थी, ब्लैकमेल कर 25 लाख मांगने की चर्चा यूपी के जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। शुरुआत में मामला महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सुसाइड का बताया जा रहा था। लेकिन, इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने मीनाक्षी शर्मा पर हत्या करने या करवाने की एफआईआर करवाई है। पढ़ें पूरी खबर…