मिर्जापुर में जिम की आड़ में चल रहे जबरन धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दो लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक जिम मालिक फरीद अहमद को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। इसके बाद गुरुवार शाम को ही गैंग में शामिल GRP के हेड कॉन्स्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी तैनाती भदोही में है। पुलिस जिम ट्रेनर मोहम्मद शेख अली आलम, 3 जिम मालिक फैजल, जहीर और सादाब समेत 5 को पहले ही जेल भेज चुकी है। इन लोगों के पास से पुलिस को पुलिस को 50 लड़कियों के अश्लील वीडियो और चैट मिले हैं। वहीं, 5 जिम KGN-1.0, KGN-2.0, KGN-3.0, बी-फिट और आयरन फायर को सील कर दिया गया है। पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि वे जिम आने वाली हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते थे। जिम के मालिक और ट्रेनर हिंदू लड़कियों को उनके अश्लील AI वीडियो से ब्लैकमेल करते थे। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि 5 जिम में से 4 को 3 सगे भाई और जीजा चलाते हैं। इनके खिलाफ 20 जनवरी को दो लड़कियों ने अलग-अलग शिकायत दी थी। इस पर फरीद समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। पहले एनकाउंटर के बारे में जान लीजिए… गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि फरीद अहमद खड़ंजा फाल इलाके में छिपा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। फरीद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने फरीद के पास से एक अवैध तमंचा और मोबाइल फोन बरामद किया है। अब लव जिहाद का अड्डा बने जिमों के बारे में जानिए… एसओजी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि KGN जिम एक ही परिवार के लोग चलाते हैं। महुवरिया स्थित KGN-1 जहीर चलाता है, उसके भाई अशफाक उर्फ लकी खान नारघाट के पास KGN-2 और फरीद आयरन फायर जिम चलाता है। उसका जीजा शादाब बेलतर स्थित KGN-3 जिम चलाता है। जहीर का बड़ा भाई इमरान भी पहले जिम संचालन में सहयोग करता था, लेकिन अब वह प्लॉटिंग का काम करता है। कटरा कोतवाली में इमरान पर जमीन विवाद की प्राथमिकी दर्ज है, जिसकी भी हिस्ट्रीशीट जांची जाएगी। जहीर के पिता इरशाद 39वीं बटालियन पीएसी में हेड कॉन्स्टेबल थे। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ ब्लैकमेलिंग
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मोहम्मद शेख अली आलम और फैजल पहले KGN में जिम ट्रेनर थे। वहां उन्होंने दो सालों तक काम किया। दो महीने से दोनों नकहरा स्थित शंकर गिरी के बी-फिट जिम में ट्रेनर के रूप में काम कर रहे थे। यहां भी जिम में ट्रेनिंग देने के नाम पर लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाई जाती थीं। 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ ब्लैकमेलिंग के सबूत मिले हैं। ट्रेनरों के पिछले दो साल के CDR की भी जांच की जा रही है, जिससे यह पता चलेगा कि वे किन-किन लोगों के संपर्क में रहे हैं। जिम की फंडिंग की भी जांच
एएसपी सिटी ने बताया- KGN और बी फिट जिम के सेटअप में लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर को 10 से 15 हजार रुपए वेतन मिलता था, लेकिन वे ब्रांडेड जूते, कपड़े पहनते और महंगे मोबाइल का इस्तेमाल करते थे। जिमों में पैसा लगाने वालों में जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी और जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस जिम की फंडिंग की भी जांच कर रही है। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया- भदोही जीआरपी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल इरशाद खां की गिरफ्तारी के साथ इस गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ——————— ये खबर भी पढ़ेंः- बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा:गोरखपुर में 12 पुलिस वालों को फंसाया, रंगदारी नहीं मिली तो मैनेजर के दोस्त को गोली मारी गोरखपुर में अपने बर्थडे पर युवक को गोली मारने वाली लड़की ब्लैकमेलर निकली। सूत्रों के मुताबिक, उसके मोबाइल से पुलिस को अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। पढ़ें पूरी खबर…