78 मुकदमों वाला कुख्यात माफिया कुन्टू सिंह अरेस्ट:आजमगढ़ में पत्नी सहित चार गिरफ्तार, इंटर कॉलेज पर कब्जे की साजिश

आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया और गैंग लीडर ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुन्टू सिंह सहित तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करके विद्यालय प्रबंधन पर कब्जा करने की साजिश के मामले में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में कासगंज जेल में बंद माफिया पर हत्या, लूट, गैंगस्टर अन्य गंभीर अपराधों के कुल 78 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आजमगढ़ कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय के प्रार्थना पत्र पर माफिया ध्रुव कुमार सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह, वंदना सिंह पत्नी ध्रुव कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह और नरेंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। माफिया ध्रुव कुमार सिंह कासगंज जेल में बंद है जबकि इस मामले में शहर को तो वाली पुलिस ने माफिया की पत्नी वंदना सिंह, रानापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार सिंह और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले नरेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे विद्यालय प्रबंधन पर कब्जा करने का आरोप आजमगढ़ कोतवाली में माफिया सहित जिन चार आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन अभियुक्तों द्वारा अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु साजिश कर मैनेजिंग कमेटी श्रीकृष्ण पाठशाला (इंटर कालेज) आजमगढ़ का प्रबंधक बनने के लिये फर्जी एवं कूटरचित कागजात के आधार पर व फर्जी मुकदमे में फंसाने तथा गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी जैसे आपराधिक कृत्य आर्थिक, भौतिक, दुनियाबी लाभ पाने के लिए करते है। जिसके सम्बन्ध में पूर्व में थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।