झांसी में 2 बहुओं ने 80 साल की सास को बेरहमी से पीटा। रातभर थप्पड़ और डंडे मारे। फिर डाई घोलकर पिलाने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर बुजुर्ग महिला लंगड़ाते हुए थाने पहुंचीं। उनकी हालत देखकर सीओ सिटी दौड़कर खुद कुर्सी उठाकर लाए। बुजुर्ग महिला को पानी पिलाया, तो वह फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने कहा- साहब, मुझे बहुओं से बचाओ। पति की मौत हो चुकी है। उनके हिस्से की 3 बीघा जमीन मेरे नाम आ गई। अब बहुएं जमीन हड़पना चाहती हैं। छोटा बेटा भी उनका साथ दे रहा है। पुलिस ने आरोपी बहुओं और छोटे बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों बहुएं और छोटा बेटा फरार है। सीओ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पेलगुवा गांव का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… सीपरी बाजार के पेलगुवा गांव निवासी बेवा मन्नू (80) ने बताया- मेरे दो बेटे मंगल यादव और संतराम यादव हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। मेरे पति की 20 साल पहले मौत हो गई थी। उनके हिस्से की 3 बीघा जमीन मेरे नाम आ गई। उस जमीन को छोटा बेटा संतराम, बड़ी बहू राममूर्ति और छोटी बहू कुंती हथियाना चाहते है। खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें… जबकि दोनों बेटों को उनके हिस्से की जमीन पहले ही दे चुकी हूं। जमीन न देने पर बहुएं मुझे बुरा भला कहती हैं, मारती-पीटती हैं। खाना तक नहीं देती है। मुझे कई-कई दिन भूखा-प्यासा रखती हैं। घर का सारा काम करवाती हैं। साथ ही धमकी देती हैं कि मुझे जान से मार देंगे। लेकिन मेरा बड़ा बेटा सेवा करता है। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर बड़ा बेटा मंगल 5 नवंबर को रिश्तेदारों को बुलाने गया था। अकेला पाकर दोनों बहुओं ने मारपीट की
बुजुर्ग ने कहा- 6 नवंबर की रात को अकेला पाकर दोनों बहुओं ने मारपीट की। डंडे और थप्पड़ मारे। इतना ही नहीं गिलास में डाई घोलकर जबरन पिलाकर मार डालने का प्रयास किया। पूरी रात मुझे मारा-पीटा। जिस वजह से मेरे शरीर पर काले निशान पड़ गए। मेरी जान बची तो बड़े बेटे को बुलाकर शुक्रवार को सीपरी बाजार थाने पहुंची। मार जाएंगे तो जमीन उन्हीं को मिलेगी
पीड़ित बुजुर्ग महिला ने कहा- हम कहते हैं कि जिंदा हैं तो कैसे दे दें, मर जाएंगे तो खुद मिल जाएगी। हम क्या मरने के बाद अपने साथ ले जाएंगे। लेकिन इन लोगों को इतनी जल्दी है कि बस चले तो अभी भी जान से मार दें। रात में हमें करीब एक डेढ़ घंटे तक मारा।। जान से खत्म करने के लिए डाई पिलाने की धमकी दे रहीं थी बहुएं। भगवान ने मुझे बचा लिया। फिर मैं बड़े बेटे के साथ पुलिस के पास आई हूं। …………………….. ये खबर भी पढ़ें… कमांडो ने BJP नेताओं को क्रूज से धक्के देकर उतारा; काशी में पूर्व मेयर का कॉलर पकड़ा; पूर्व सांसद की बहू गिरीं काशी में देव दिवाली पर भाजपा नेताओं को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। भाजपा के कई नेता CM योगी आदित्यनाथ के क्रूज पर चढ़ना चाहते थे। कमांडो ने भाजपा के 4 पूर्व मेयर समेत कई लोगों को धक्का देकर नीचे उतार दिया। पढ़िए पूरी खबर