9 साल की बच्ची से बुजुर्ग ने रेप किया:वाराणसी में शादी से चॉकलेट देकर गेस्ट हाउस ले गया, CCTV में दिखा

वाराणसी में रविवार शाम 64 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची से रेप किया। वह बच्ची को चॉकलेट देकर शादी समारोह से बगल वाले गेस्ट हाउस में ले गया। वहां उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। बच्ची ने बुजुर्ग को पहचान भी लिया। इस पर उसके घरवालों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। बुजुर्ग CCTV में भी बच्ची को लेकर आता दिखा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस बच्ची का मेडिकल करा रही है। घटना कोतवाली के दारानगर इलाके की है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… घरवालों-रिश्तेदारों ने गेस्ट हाउस घेरा
बच्ची की मां ने बताया- हम लोग ककरमत्ता में रहते हैं। मेरे मायके में शादी थी। इसमें शामिल होने दारानगर आई थी। रविवार शाम शादी की रस्मों की तैयारी चल रही थी। रविवार शाम 5 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। करीब साढ़े 5 बजे घर से कुछ ही दूर का रहने वाला 64 साल का राजेश चौरसिया आया। वह मेरी बेटी को चॉकलेट देकर उसे पास स्थित गेस्ट हाउस के अंदर ले गया। गेस्ट हाउस में राजेश ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची किसी तरह उससे खुद को छुड़ाकर रोते हुए घर पहुंची। मुझे पूरी घटना बताई। इस पर हम लोगों ने गुस्से में गेस्ट हाउस घेर लिया। हंगामा शुरू कर दिया। हम लोगों का कहना था कि संचालक ने बच्ची को गेस्ट हाउस में क्यों ले जाने दिया? पुलिस ने आरोपी और गेस्ट हाउस संचालक को पकड़ा
हंगामे और रेप की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी राजेश चौरसिया और गेस्ट हाउस संचालक विनय जायसवाल को पकड़ लिया। दोनों को कोतवाली थाने ले गई। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है। महिलाओं ने पीटने का भी आरोप लगाया
मां ने कोतवाली पुलिस को दिए एप्लिकेशन में लिखा- श्री पूरम पीजी गेस्ट हाउस के मालिक विनय जायसवाल, उनके मित्र राजेश चौरसिया ने मेरी बेटी के साथ गलत काम किया। जब यह बात घरवालों को पता चली, तो उन्हीं के एक मित्र आशीष चौरसिया ने महिलाओं को मारा-पीटा और भाग गया। गेस्ट हाउस के अंदर का CCTV सामने आया
9 साल की बच्ची को लेकर 64 साल का राजेश चौरसिया गेस्ट हाउस में आते CCTV में कैद हुआ है। बच्ची के घरवालों ने बताया कि राजेश उनके घर के पास रहता है। गेस्ट हाउस भी उनके पड़ोस में ही है। बच्ची का पिता स्टेशनरी की दुकान करते हैं। आरोपी एक बेटी और 2 बेटों का पिता, पान की दुकान चलाता है
आरोपी राजेश की विश्वेश्वरगंज में पान की दुकान है। वह लंबे समय से पान की दुकान चलाता है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी चौक थाना क्षेत्र के बांसफाटक इलाके में हुई है। उसका बेटा एक कंपनी में कहीं नौकरी करता है। दूसरा बेटा पान की दुकान में मदद करता है। शाम को दुकान पर बेटे को छोड़कर आरोपी राजेश चौरसिया अक्सर गेस्ट हाउस में आता रहता था। गेस्ट हाउस के मालिक विनय जायसवाल से इसका अच्छा संबंध है। गेस्ट हाउस का डाटा और शिकायतें खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले की गहन जांच की जा रही है। गेस्ट हाउस के पिछले रिकॉर्ड और संचालन पर भी जांच चल रही है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस तरह की कोई अन्य शिकायत पहले भी दर्ज हुई है या यह अकेली घटना है। एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। ————————- ये खबर भी पढ़िए- दिल्ली ब्लास्ट में ATS ने लखनऊ से भाई-बहन को उठाया, डॉ. शाहीन कहती थी- कौम का कर्ज उतारना है दिल्ली ब्लास्ट केस में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने रविवार को लखनऊ से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोपी भाई-बहन हैं, जो पारा इलाके के कुंदन विहार में रहते थे। सूत्रों का कहना है कि दोनों का ब्लास्ट मामले से कनेक्शन मिला है। अभी आरोपियों का नाम नहीं पता चला है। पढ़ें पूरी खबर…