गाजियाबाद में स्वाट टीम द्वारा APK फाइल डाउनलोड कराकर साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। जहां गैंग के 4 युवकों को अरेस्ट किया है। यह गैंग कुल 8 करोड़ की ठगी कर चुका है। एनसीआरबी पोर्टल पर दर्ज 34 शिकायतों का अनावरण भी किया गया है। आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये व 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। निवेश के नाम पर की ठगी एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के अनुसार APK फाइल डाउनलोड कराकर व गैंमिग व स्टाक मार्केट निवेश के नाम पर रुपयों की साइबर ठगी करने की गई। इसी सम्बंध में कोतवाली क्षेत्र के महादेव होटल बजरिया के पास से व ARENA FITNESS GYM से चारों को अरेस्ट किया गया है। थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट गाजियाबाद के साथ मिलकर थाना साइबर कमिश्नरेट गाजियाबाद में केस दर्ज किया गया। आरोपियों द्वारा बताया कि हम व हमारे अन्य साथी अलग अलग राज्यों में APK फाइल एप के माध्यम से बडे फर्जी खाता धारको के साथ गैंमिग, स्टाक मार्किट निवेश के नाम पर करोडों रुपयो की ठगी करते हैं। पकड़ा गया भास्कर जो ARENA FITNESS GYM का संचालक है जिसके द्वारा अपने एसबीआई बैंकखाता मे लगभग 15 दिनों के अंदर लगभग 8 करोड रुपये की साइबर फ्राड की धनराशि अपने साथी रोनी उर्फ अमन व तरुण चौधरी व गौरव मिश्रा आदि के साथ मिलकर देश में APK एप फाइल को जनता के व्यक्तियों के मोबाइल फोन व सिस्टम के अंदर डाउनलोड कराकर साइबर फ्राड की घटनाओ को अंजाम दिया है। देश भर में लोगों को लगाया चूना साइबर के एनसीआरबी पोर्टल पर चैक करने पर 34 शिकायते दर्ज पायी गयी जिसमे आन्ध्र प्रदेश की 2, गोवा की 2, केरल की 1, पंजाब की 1, दिल्ली की 1, राजस्थान की 3, तमिलनाडू की 4, यूपी की 2, पश्चिम बंगाल की 3, झारखंड की 1, मध्य प्रदेश की 1, बिहार की 1, कर्नाटका की 3, तेलांगना की 1, महाराष्ट्र की03, उडीसा की 1, हरियाणा की 4 शिकायत मिलीं। तथा पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि साइबर फ्राड का रुपये को यूएसडीटी डालर मे बदलकर हवाला के माध्यम से अपने साथियों मे आपस मे बांट लेते है। पकड़े गए आरोपियों मे भास्कर उपाध्याय पुत्र सुरेन्द्र उपाध्याय निवासी लाल कुआं थाना वेव सिटी गाजियाबाद। मोहसीन अहमद पुत्र मुख्तयार अहमद निवासी मौजपुर थाना जाफराबाद दिल्ली। गौरव मिश्रा एमकेएम अपार्टमेंट दिल्ली, उस्मान अहमद कोतवाली के पीछे रामपुर का रहने वाला है।