गोंडा में BAMS छात्रा की लाश हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली। वह काफी देर से रूम के बाहर नहीं निकली थी। उसकी दो दोस्तों ने कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर छात्रा की लाश लटक रही थी। डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बॉडी जमीन पर टच हो रही थी। नाखून टूटे हुए मिले। घटना सोमवार शाम की एससीपीएम कॉलेज की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब पूरी घटना विस्तार से… पिता बोले- बेटी खुश रहती थी महावीस खानम (22) बलरामपुर के अलीजान पुरवा की रहने वाली थी। उसके पिता जाहिन खान कार की पेंटिंग का काम करते हैं। महावीस उनकी इकलौती बेटी थी। वह हारीपुर स्थित एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस सेकेंड ईयर की छात्रा थी। सोमवार शाम 5:30 बजे करीब महावीस की लाश गर्ल्स हॉस्टल के कमरे (G-8) में लटकी मिली। बेटी की मौत की खबर मिलते ही पिता जाहिन खान एससीपीएम कॉलेज पहुंचे। उसकी लाश देखकर फफक कर रोने लगे। उन्होंने कहा- मेरी बेटी रोज रात में हमसे और अपनी मां से बात करती थी। कॉलेज में उसे कोई दिक्कत नहीं थी। नाखून टूट हुए, बॉडी जमीन से टच दिखी घर में भतीजे की शादी पड़ी है। कल रात को बेटी ने कुछ सामान लाने की बात कही थी। हम गोंडा आए थे। बिटिया के लिए कपड़े भी खरीदे थे। जिस तरह से बेटी की लाश पड़ी मिली है, उससे नहीं लगता कि उसने खुदकुशी की है। खिड़की से लटकी है, आधा शरीर मुड़ा हुआ जमीन टच हो रहा। हाथों के नाखून टूटे हुए हैं। यह खुदकुशी नहीं हो सकती, हमारी बच्ची की हत्या की गई है। मामले की जांच करानी चाहिए। हमारे पास तो धीरज सर ने फोन किया। उन्होंने कॉल पर बताया कि आपकी बच्ची की हालत ठीक नहीं, आप तुरंत आ जाइए। हमने पूछा क्या हुआ तो उन्होंने कहा पुलिस आई हुई है, आप आ जाइए बस। कॉलेज स्टाफ बोला- खिड़की के पास खड़ी दिखी लड़की एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रशासक धीरज कुमार दुबे ने बताया- करीब 5:11 बजे एक स्टाफ का फोन आया कि गर्ल्स हॉस्टल में एक लड़की दीवार के पास खड़ी है। कमरा अंदर से बंद है। मैं मौके पर पहुंचा। खिड़की से देखा तो खिड़की के पास लड़की खड़ी दिख रही थी। हमने डायरेक्टर को बताया, जिसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किसी को कमरे में नहीं जाने दिया। पिता के आरोपों पर उन्होंने कहा- मैं कमरे के अंदर नहीं गया था। पुलिस ने अंदर देखा होगा। मुझे ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया। छात्रा बलरामपुर की रहने वाली थी। वह बीएएमएस सेकेंड ईयर में पढ़ती थी। ASP पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया- नर्सिंग कॉलेज में बीएएमएस सेकेंड ईयर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। 4 साल पहले छात्र का हुआ था अपहरण 20 जनवरी 2021 को एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज के BAMS छात्र गौरव हलदार का कॉलेज गेट से अपहरण हो गया था। किडनैपिंग करने वालों ने 70 लाख रुपए फिरौती मांगी थी। नोएडा एसटीएफ और गोंडा पुलिस ने मुठभेड़ में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में डॉक्टर प्रीति मेहरा की भी गिरफ्तारी हुई थी। आरोपियों ने डॉक्टर प्रीति के साथ मिलकर किडनैपिंग की प्लानिंग की थी। —————————- ये खबर भी पढ़ें कार से टक्कर, 15 फीट उछलकर गिरे बाप-बेटे, VIDEO, बिजनौर में बोनट में फंसकर क्लर्क 30 मीटर घिसटा यूपी के बिजनौर में कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार इंटर कॉलेज के क्लर्क की मौत हो गई, जबकि बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाप-बेटे 15 फीट ऊपर उछलकर गिरे। पूरी खबर पढ़ें