BBAU-भर्ती के लिए अब 31 दिसंबर तक करें आवेदन:टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों पर होगी भर्ती, दोनों कैंपस में जॉब का मौका

BBAU ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन और फीस भरने का एक और मौका दिया है। 14 नवंबर को निकली भर्तियों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अब 31 दिसंबर तक आवेदन कर फीस जमा कर सकेंगे। इसके पूर्व 14 दिसंबर अंतिम तारीख तय की गई थी। इस संबंध में कुलसचिव डॉ.अश्विनी कुमार सिंह की ओर से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है। 14 नवंबर को विवि की ओर से भर्ती की सूचना निकाली गई थी। अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट देख सकते हैं। अश्विनी सिंह का कहना है कि प्रशासनिक कारणों से आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है।