गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की हत्या कर दी गई। हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया और मरने के बाद वहां से भागे। हत्या से18 घंटे पहले राजकुमार चौहान फेसबुक पर आखिरी पोस्ट किया। लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। राजकुमार चौहान ने 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल के साथ एक रील पोस्ट की। लिखा- हमारे प्रिय गुरु जी राज्यसभा सांसद जी। इससे पहले 9 मार्च को राजकुमार ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ की रील पोस्ट की। 2 तस्वीरें देखिए… राजकुमार के फेसबुक पर 40 हजार फॉलोवर्स
राजकुमार चौहान के फेसबुक पर 40K फॉलोवर्स हैं। जबकि वो 25 लोगों को फॉलो करते हैं। एक पोस्ट में पिता के लिए लिखा- पिता एक वट वृक्ष है जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं। 16 मार्च को फेसबुक पर 28 मिनट तक रहे लाइव राजकुमार चौहान ने 16 मार्च को फेसबुक पर लाइव भी आए थे। वह करीब 28 मिनट तक लाइव रहे। इस दौरान उन्होंने कहा- आप सभी साथियों को जय-जय श्रीराम। अमन सिंह चौहान जी के घर पर लिट्टी-चोखा खाने चले गए थे। इस दौरान अन्य साथियों के कमेंट का भी जवाब देते रहे। एक साथी का सवाल था कि चौहानों में एकता नहीं है। तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा। ऐसा कुछ नहीं है। आपके साथ जो भी जाति के लोग हो वो ही अपने हैं। 3 दिन पहले पोस्ट में लिखा- समय आपके धैर्य को परखता है, यदि आप इसे बिना टूटे पार कर लेते हैं तो आपकी जीत निश्चित है। 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे गांव के एक युवक ने कहा- भइया के सब गोली मार दिए। हम लोगन के वो नेता थे। वो 2027 में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले थे। जब वो आते थे तो हम लोग कहते थे कि किस क्षेत्र में प्रचार करने चलना है। ———————- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या:गोरखपुर में 4 हमलावरों ने 20-25 चाकू मारे, बचने के लिए खून से लथपथ 100 मीटर तक भागे गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या कर दी गई। चार बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20-25 बार वार किए। घायल होने के बाद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला किया। पढ़िए पूरी खबर भाजपा नेता की पत्नी बोली- अब हम कैसे रहेंगे:कहा- आगे बढ़ता देखकर लोग जलते थे, गांव में ही कई दुश्मन पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की हत्या के बाद उनकी पत्नी सुशीला चौहान का रो-रो कर बुरा हाल है। वह सड़क पर बैठी रो रही हैं और परिवार की महिलाएं उन्हें संभालने में जुटी हैं। पढ़िए पूरी खबर