BJP नेता के गनर ने महानगर मंत्री पर कार्बाइन तानी:अलीगढ़ में क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़े; बोले- दलित हूं इसलिए ऐसा हुआ

अलीगढ़ में अटल स्मृति सम्मेलन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के गनर ने दलित नेता राकेश सहाय पर कारबाइन तान दी। दरअसल, कार्यक्रम में BJP के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। उन्हें देखते ही कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस दौरान BJP महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा और कार्यकर्ताओं के बीच फिर से धक्का-मुक्की होने लगी। कार्यकर्ताओं के बीच BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर मंत्री राकेश सहाय भी थे। धक्का-मुक्की के बीच राजीव शर्मा के गनर ने राकेश सहाय पर बंदूक तान दी। इसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए। हंगामा शुरू हो गया। वहां पर मौजूद भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया। मामले पर महानगर मंत्री राकेश सहाय ने दैनिक भास्कर से फोन पर कहा- हम दलित लोग हैं, तो हम पर कारबाइन भी तानी जाएगी, मुकदमे भी होंगे। सब काम हम पर ही होंगे। कार्यक्रम में मौजूद BJP के महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल ने दैनिक भास्कर को बताया- कार्यकर्ता केवल क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे, लेकिन बार-बार धक्का देकर उन्हें रोका गया। विवाद के दौरान महानगर अध्यक्ष के गनर ने एक कार्यकर्ता पर कारबाइन तान दी, जिस पर आपत्ति जताई गई। मामले में प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा जा रहा है। हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… राकेश सहाय बोले- दलितों पर कारबाइन तानी ही जाएगी
राकेश सहाय ने कहा- कार्यकर्ता केवल क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। गनर महानगर अध्यक्ष की सुरक्षा के लिए हैं। उन्हें मंच पर या पार्टी के कार्यक्रमों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। जिसकी सुरक्षा में हैं, वहां ध्यान देना चाहिए। गनर के साथ हाथापाई की गई
महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा ने कहा- राकेश सहाय और उनके साथियों ने धक्का-मुक्की की थी। जब गनर ने उन्हें रोका, तो उसके साथ भी हाथापाई की गई। इस घटना से पार्टी की छवि खराब हुई है। गनर ने एसएसपी को लिखित शिकायत की
उधर, इस घटना के बाद आरोपी गनर अनूप कुमार ने एसएसपी नीरज जादौन से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ————— ये भी पढ़ें- महाकुंभ में मुलायम की मूर्ति लगाने वाले पर गुंडा एक्ट:नोटिस भेजकर पूछा-जिला बदर क्यों न करें; अखिलेश बोले- इससे PDA समाज आहत महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगवाने वाले अखिलेश के करीबी सपा नेता संदीप यादव के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू हो गई है। संदीप को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि क्यों न उन्हें जिला बदर कर दिया जाए। पढ़िए पूरी खबर…