BJP नेत्री के फ्लैट में सेक्स-रैकेट, 9 लड़कियां पकड़ी गईं:किराए पर दिया था, काशी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं

वाराणसी में भाजपा नेत्री शालिनी यादव के फ्लैट से सेक्स रैकेट पकड़ा गया। सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी कर 9 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि यहां स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी हो रही थी। ये फ्लैट शालिनी के पति अरुण यादव के नाम पर है। उन्होंने इसे किराए पर दे रखा था। शालिनी यादव काशी में कांग्रेस से मेयर और सपा के टिकट पर पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, इसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गई थीं। दैनिक भास्कर से बातचीत में शालिनी ने कहा कि ये मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैं जल्द ही इस पूरे मामले पर जवाब दूंगी। वाराणसी के आसपास के जिलों से आती थीं लड़कियां
पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर और मोबाइल बरामद किए हैं। उनकी जांच की जा रही है। फ्लैट सिगरा के वाराणसी विकास प्राधिकरण के शक्ति शिखा अपार्टमेंट में है। इसका नंबर-112 है। पुलिस ने बताया कि देर रात फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और SOG टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि स्पा सेंटर में लड़कियां आसपास के जिलों से बुलाई जाती थीं। सिगरा के अलावा पुलिस ने महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र में भी कई स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की। आमंत्रण स्टूडियो का बोर्ड लगाकर चला रहे थे सेक्स रैकेट
एसीपी ईशांत सोनी ने बताया- आमंत्रण स्टूडियो का बोर्ड लगाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पहले एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा गया। इसके बाद दूसरे सिपाही को कुछ देर बाद उसी बिल्डिंग में भेजा गया। वहां सेक्स रैकेट चलने की पुष्टि होने के बाद फोर्स के साथ छापेमारी की, तो 5 महिलाएं पकड़ी गईं। पता चला है कि अश्विनी त्रिपाठी नाम का व्यक्ति स्टूडियो चला रहा था। वह भोली-भाली लड़कियों को काम का लालच देकर यहां बुलाता था। फिर गंदा काम कराता था। पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे आर्थिक तंगी के कारण यह कार्य करने को मजबूर थीं। अश्विनी त्रिपाठी ही ग्राहकों से उनकी मुलाकात कराता था। पुलिस को मौके से 3500 रुपए और एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने स्टूडियो से DVR, पे-ऐप स्कैनर, क्लास नोट की 3 कॉपियां, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए। अब शालिनी यादव के बारे में पढ़िए… शालिनी यादव ने कांग्रेस के टिकट पर 2017 में मेयर चुनाव लड़ा था। उन्हें 113345 वोट मिले थे। वह दूसरे नंबर पर रही थीं। इसके बाद 2019 में वह सपा में शामिल हो गई थीं। सपा के टिकट पर उन्होंने मोदी के खिलाफ 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा। वो करीब दो लाख वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं थीं। 24 जुलाई 2023 को शालिनी यादव ने भाजपा ज्वाइन की थी। शालिनी के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। हालांकि, शालिनी अभी भाजपा में किसी पद पर नहीं थीं। वह पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। शालिनी को राजनीति में एंट्री अपने ससुर कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री रहे श्याम लाल यादव से मिली। गाजीपुर की रहने वाली शालिनी यादव की शादी श्यामलाल यादव के छोटे बेटे अरुण से हुई है। BHU से BA ऑनर्स करने के बाद शालिनी ने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया था। 3 तस्वीरें देखिए- —————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में बस में लगी भीषण आग, 3 जिंदा जले: यात्री शीशा तोड़कर कूदे, 24 झुलसे; ट्रक की टक्कर के बाद हादसा यूपी के बलरामपुर में ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इस दौरान 3 लोग जिंदा जल गए और 24 अन्य झुलस गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस (UP 22 AT 0245) नेपाल बॉर्डर के पास सुनौली से रवाना हुई थी और दिल्ली जा रही थी। बस में सवार 45 यात्री सवार थे। अधिकांश नेपाल के थे। बस के चालक और कंडक्टर का अब तक पता नहीं चल पाया है। पढ़ें पूरी खबर…