डिप्टी सीएम केशव मौर्य के रिश्वतखोरों को जेल भेजने वाले बयान पर भाजपा विधायक ने तंज कसा। हरदोई से विधायक श्याम प्रकाश ने कहा- ऐसे तो 99 प्रतिशत अधिकारी जेल चले जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कटाक्ष भी किया। दरअसल, केशव मौर्य ने लखनऊ में चौपाल में कहा था कि कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत करें, ऐसे अफसरों को जेल भेजा जाएगा। अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले विधायक श्याम प्रकाश ने कुछ दिनों पहले योगी को दिल्ली भेजने और केशव को सीएम बनाने की मांग की थी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था- बाबा योगी दिल्ली चले जाएं और केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश संभाल लें। गोपामऊ सीट से विधायक श्याम प्रकाश कई बार अपनी पार्टी और सरकार पर सवाल कर चुके हैं। 2020 में भ्रष्टाचार को लेकर किए गए कमेंट पर उन्हें पार्टी ने नोटिस जारी किया था। इसके जवाब में विधायक ने कहा था- मैं सो रहा था, मोबाइल तकिये के नीचे था। 10 साल के पोते ने लिख दिया होगा। पहले पढ़िए, विधायक ने क्या लिखा… अब पढ़िए, डिप्टी CM केशव ने जो कहा भाजपा, वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अवसर पर शनिवार को लखनऊ के बख्शी तालाब ब्लाक के उसरना गांव में चौपाल लगाई गई थी। डिप्टी सीएम केशव मौर्य चौपाल में पहुंचे थे। चौपाल में लोगों से बातचीत के दौरान केशव ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने कहा- अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो सीधे मुझे बताएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा। अगले दिन के अखबार में केशव का बयान और सोशल मीडिया पर क्लिपिंग समर्थकों और स्वयं डिप्टी सीएम ने पोस्ट की थी। पोस्ट सामने आने के बाद भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने तंज कसते हुए इस पर कमेंट किया। रामभद्राचार्य को कहा- अंधे होकर संस्कृत कैसे पढ़ी? रामभद्राचार्य और प्रेमानंद जी के बीच अगस्त महीने में बयानबाजी हुई थी। इस बीच भी भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने रामभद्राचार्य पर टिप्पणी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- आपने अंधे होकर संस्कृत अध्ययन कैसे किया, झूठ क्यों बोलते हैं? आप जातिवादी और व्यभिचारी हैं। विधायक के पूर्व के विवादित कमेंट… ————– यह भी पढ़ें बाथरूम में गैस-गीजर ऑन कर नहा रही छात्रा की मौत:अलीगढ़ में दम घुटा, 1 दिन पहले बर्थडे किया था सेलिब्रेट, पिता सेना में; मां टीचर अलीगढ़ में बाथरूम में दम घुटने से एक बच्ची की मौत हो गई। वह गैस गीजर ऑन कर नहा रही थी। आधा घंटा से अधिक वक्त बीतने के बाद जब वह बाहर नहीं निकली तो मां ने आवाज दी। कोई रिस्पांस नहीं मिला तो पहली मंजिल से मां नीचे पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया। अंदर वह बेहोश पड़ी थी। पूरी खबर पढ़ें…