CM योगी ने बच्चों का कराया ‘अन्नप्राशन’:तिलक लगाया, खीर खिलाई, गोरखनाथ मंदिर में दिखा खास नजारा; देखिए VIDEO

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह नन्हें- मुन्ने बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके नाम पूछे, और कहा कि किस क्लास में पढ़ते हो। उन्हें चॉकलेट और खिलौने बांटे। वहीं सीएम योगी ने कुछ बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। पहले उन्हें तिलक लगाई फिर खीर खिला कर रस्म पूरा किया। गोदी में लेकर खूब दुलारा। बच्चों से पूछे नाम, बांटी चॉकलेट और खिलौने मंदिर भ्रमण के दौरान जब सीएम योगी की नजर बच्चों पर पड़ी, तो उन्होंने रुककर उनसे बातचीत शुरू कर दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बड़े ही दुलार के साथ उनके नाम पूछे और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बच्चों के बीच घिरे सीएम योगी ने उन्हें खिलौने और चॉकलेट भेंट किए, जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। खीर खिलाकर कराया अन्नप्राशन बुधवार की सुबह मंदिर में एक खास नजारा तब दिखा जब मुख्यमंत्री ने बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म पूरी की। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ बच्चों को पहले तिलक लगाया और फिर अपने हाथों से खीर खिलाकर उन्हें अन्न ग्रहण कराया। इस दौरान सीएम ने बच्चों को अपनी गोद में लेकर खूब पुचकारा और उन्हें आशीर्वाद दिया। सीएम के अंदाज ने मोह लिया सबका मन मुख्यमंत्री को अपने बच्चों के साथ इतना सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार करते देख वहां मौजूद परिजन भाव-विभोर हो गए। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच सीएम योगी का यह ‘बाल प्रेम’ चर्चा का विषय बना रहा। बता दें कि मुख्यमंत्री जब भी गोरखपुर प्रवास पर होते हैं, वे अक्सर बच्चों और फरियादियों से इसी आत्मीयता के साथ मुलाकात करते हैं।