‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सबकी अपनी पहचान होती है। ऐसे ही राष्ट्र की भी होती है। जैसे वहां की संस्कृति, परंपराएं, महापुरुष ये सभी एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। अगर राष्ट्र की संस्कृति समाप्त हो जाए तो राष्ट्र अपनी पहचान खो देता है। सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्रण को याद दिलाया। बोले- ये सभी के लिए लागू होते हैं। अपने विरासत पर गर्व कीजिए। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर और धर्मध्वजा का आरोहण की श्रृंखला की एक कड़ी है।’ CM योगी गुरुवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा- भारतीय संस्कृति में अयोग्य शब्द किसी मनुष्य के लिए नहीं कहा गया है। अगर हम उसे अयोग्य कहते हैं तो उसके मनुष्य होने पर ही प्रश्न चिह्न खड़ा करते हैं। इसका मतलब है कि अगर अयोग्य है तो कोई उसका योजक नहीं है। समारोह का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले जनरल योगेंद्र डिमरी ने किया। साथ ही उन्होंने शोभायात्रा के शुभारंभ की घोषणा की। इससे पहले एनसीसी स्टूडेंट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक सप्ताह समारोह, परिषद के संस्थापक ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और विस्तारक ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्य स्मृतियों में आयोजित किया जाता है। गोरक्षपीठाधीश्वर इस शिक्षा परिषद के मुख्य संरक्षक भी हैं। 4 तस्वीरें देखिए… सीएम योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…