CSJMU के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी:एडु-वर्सिटी ने 8 लाख सालाना पैकेज पर 20 छात्रों का चयन

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के छात्रों के लिए खुशखबरी है। प्रतिष्ठित कंपनी एडु-वर्सिटी ने विश्वविद्यालय के B.Com, BBA, MBA, BCA और MCA के कुल 20 छात्रों को 8 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर चयनित किया है। इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया। इस प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट, टॉक ग्रुप डिस्कशन और फाइनल इंटरव्यू शामिल थे। कुल 110 छात्रों ने इसमें भाग लिया, जिसमें से 20 छात्रों का चयन हुआ। विश्वविद्यालय नेतृत्व की भूमिका
इस सफलता को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया गया है। उनके प्रयासों से छात्रों को उच्च पैकेज वाली कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल, सह-निदेशक डॉ. विशाल अवस्थी, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी और श्री संजय सिंह ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ गुप्ता और सुश्री शुभ्रा श्रीवास्तव ने किया।