लखनऊ विश्वविद्यालय के ए. पी. सेन ऑडिटोरियम में ‘EUREKA 2026’ का प्रीमियर और पोस्टर लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पहले राज्य-स्तरीय अंतर्विषयी महोत्सव के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। इसका आयोजन महिला एवं जेंडर अध्ययन संस्थान ने Delfos Events के सहयोग से किया। पूरे आयोजन का संचालन कुलपति प्रो. मनुका खन्ना के संरक्षण और कन्वीनर डॉ. मनीनी श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। इस महोत्सव का उद्देश्य विश्वविद्यालय की प्रतिभा, नवाचार और ऊर्जा को प्रदर्शित करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया , जिसने सभागार में प्रेरणा और उत्साह का माहौल भर दिया। ‘EUREKA 2026’ के पोस्टर का अनावरण डीन (छात्र कल्याण) प्रो. वी. के शर्मा सहित विशिष्ट अतिथियों और संकाय सदस्यों ने अपने संबोधन में ‘EUREKA’ को विश्वविद्यालय की प्रतिभा और नवाचार का प्रतीक बताया।इसके बाद ‘EUREKA 2026’ के पोस्टर का अनावरण किया गया। अपने आकर्षक डिज़ाइन और रचनात्मकता से पोस्टर ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो महोत्सव की थीम को दर्शाता है। मंच पर रचनात्मकता और कला की झलक दिखी कार्यक्रम में ऊर्जावान प्रस्तुतियाँ, वीडियो शोकेस और Delfos Productions द्वारा निर्मित होने वाली आगामी सिनेमैटिक वेब सीरीज़ ‘EUREKA: The Unsung Tale’ की विशेष झलकियाँ शामिल थीं। मंच पर रचनात्मकता, टीम भावना और कला की चमक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक तनिष्क ने कहा कि जो आज देखा, वह बस शुरुआत है। EUREKA एक फेस्ट नहीं, बल्कि बड़ा सोचने वाले विद्यार्थियों का आंदोलन है। छात्र संयोजक अशुतोष सिंह ने जोड़ा कि आज की ऊर्जा यह साबित करती है कि यह महोत्सव न केवल लखनऊ विश्वविद्यालय के इतिहास में दर्ज होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश में सृजनशीलता और सहयोग का नया मानक स्थापित करेगा।