एटा में बेकाबू ट्रक ने 4 लोगों को रौंद दिया। इसमें UPSC छात्र समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव 30 मीटर तक बिखर गए। एक की हालत गंभीर है। ट्रक दोनों बाइक को 5 किलोमीटर तक घसीटता रहा। फिर ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी श्वेताभ पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। चारों युवक 2 बाइक से घर लौट रहे थे। घटना सोमवार रात 11.30 बजे मिरहची थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव के पास हुई। अब घटना विस्तार से पढ़िए मृतकों की पहचान पुलिया गर्गी में रहने वाले वैभव जैन (35), एमपीनगर निवासी अर्पेंद्र चौहान (43), असरौली कोतवाली देहात निवासी संदीप (28) के रूप में हुई है। वहीं असरौली के रहने वाले आकाश (26) की हालत गंभीर है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक सवार कासगंज की तरफ से एटा लौट रहे थे। वो सिरसा टिप्पू के अमृतपुर गांव के पास मोड़ पर पहुंचे थे, तभी कासगंज की तरफ ही आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। एक बाइक ट्रक में फंस गई। भागने के चक्कर में ड्राइवर ने दूसरी बाइक को भी रौंद दिया। दोनों बाइकों को 50 किलोमीटर तक घसीटता रहा। इसके बाद ट्रक खड़ाकर भाग गया। हादसा होते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। तीन युवकों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। एक युवक सड़क पर दर्द से तड़प रहा था। सड़क पर चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। हमने पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर घरवाले भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वैभव और अर्पेंद्र एक बाइक पर थे। दूसरी बाइक पर संदीप और उसकी मौसी का लड़का आकाश बैठा था। अब मृतकों के बारे में जानिए 4 साल पहले भाई की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी
1- कोतवाली देहात के असरौली में राम किशोर कश्यप का घर है। राम किशोर मैनपुरी के बीएसए ऑफिस में ड्राइवर हैं। घर में 2 बेटे सचिन और संदीप थे। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। 2 फरवरी, 2025 को संदीप की शादी हुई थी। शादी के 9 महीने बाद ही संदीप की सड़क हादसे में मौत हो गई। संदीप के बड़े भाई सचिन की भी 2021 में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। पिता बोले- दोनों बच्चों को खो दिया
राम किशोर ने बताया- मेरा बेटा संदीप दिल्ली मुखर्जीनगर में रहकर IAS की तैयारी कर रहा था। कल ही दिल्ली से घर आया था। उसने एक दिन पहले घरवालों को ऑनलाइन कुछ पैसे भेजे थे। लेकिन, वह पैसा गलती से किसी दूसरे के अकाउंट में चला गया था। जिस अकाउंट में पैसा गया, वह युवक बरेली का रहने वाला था। संदीप ने कल उस लड़के से संपर्क किया। इस पर लड़के ने पैसे देने के लिए वहां बुला लिया। सोमवार शाम संदीप और उसकी मौसी का बेटा आकाश पैसे लेने दोपहर में बरेली निकल गए। वहां से पैसा लेने के बाद वो लोग घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। मेरे दोनों बेटों की मौत सड़क हादसे में ही हुई, मैं बरबाद हो गया। पशु पक्षी से बहुत प्यार था
2- वैभव जैन कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। घर में पत्नी पुनीता और बेटी पायल (17) रहती है। बेटी पायल लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में पढ़ती है। वैभव 3 भाई, अनुभव जैन, गौरव जैन थे। वैभव पत्रकारिता के साथ मवेशियों के डॉक्टर भी थे। घरवालों का कहना है कि उन्हें पशु-पक्षियों से बहुत प्रेम था। आए दिन घायल जानवरों और पशु-पक्षियों को घर लाकर इलाज करते थे। सोमवार को वैभव सोरो के गंगा घाट गए थे। वहां से परिक्रमा कर घर लौट रहे थे। वहीं इनकी मुलाकात अर्पेंद्र से हो गई। दोनों एक ही बाइक से आ रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। एक महीने पहले पिता बने थे अर्पेंद्र
3- अर्पेंद्र चौहान कोतवाली नगर के एमपीनगर के रहने वाले थे। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। घर में पत्नी शशि चौहान, बेटी तान्या (18), कनक (17) और बेटा माधव (एक महीने का) है। दोनों बेटियां पढ़ाई कर रही हैं। अर्पेंद्र 2 भाई थे। छोटे भाई गौरव की 2019 में बीमारी से मौत हो चुकी है। अर्पेंद्र के मौसेरे भाई अनुभव कुमार ने बताया कि उनके घर में खुशी का माहौल था। लेकिन अचानक ऐसा हो जाएगा, यह किसी को नहीं पता था। सोमवार सुबह सोरो के गंगा घाट गए थे। वहां से परिक्रमा के बाद वैभव से इनकी मुलाकात हो गई। उन्हीं के साथ यह वापस आ रहे थे। तभी हादसा हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे हुई। एक ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई, एक घायल है। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। आगे की जांच-पड़ताल जारी है। …………………….. ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में कुल्हाड़ी से युवक का गला काटा, सिर और धड़ को 50Km दूर महाराजगंज में फेंका; दोस्तों ने की वारदात गोरखपुर में लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। दोस्तों ने पहले कुल्हाड़ी से गला काटा और फिर कार से 50Km दूर महाराजगंज जिले में सिर और धड़ को अलग-अलग जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार शाम युवक के शव को महराजगंज जिले से बरामद किया। ये खबर भी पढ़ें…