वाराणसी के IIT-BHU में चल रहे टेक्नेक्स में रोबोट ने करतब दिखाए। चीन के ‘यूनिट्री G1 ह्यूमनॉइड रोबोट’ ने स्टेज पर डांस किया। वहीं आर्मी के ‘सुल्तान’ रोबोट ने दौड़ लगाई। जवानों ने माइक्रो डोन दिखाया और उसकी कीमत 1.5 करोड़ बताई तो लोग हैरान रह गए। यह ड्रोन हथेली से भी छोटा है। इसका वजन केवल 33 ग्राम है। इसकी मदद से आतंकियों को छिपे ठिकानों में ढूंढना आसान हो सकता है। IIT-BHU टेक्नेक्स के 87वें संस्करण का आज दूसरा दिन रहा। जिसमें देश भर से 1500 IIT के छात्र-छात्राएं पहुंचे। आज सेना ने कई लेटेस्ट हथियारों और टेक्नोलॉजी की प्रदर्शनी लगाई। इसमें 2000 मीटर रेंज वाले हथियार, स्नाइपर गन, एलएमजी, फुली ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर, नैनो ड्रोन और अनमैंड ड्रोन शामिल रहे। 3 तस्वीरें देखिए IIT-BHU का सालाना तकनीकी उत्सव ‘टेक्नेक्स-26’ आयोजित हो रहा है। इस बार टेक्नेक्स की थीम ‘फ्रेग्मेंट्स ऑफ इन्फिनिटी’ रखी गई है। स्वतंत्रता भवन में इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रेजेंटेशन और कार्यक्रम आयोजित हुए। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। टेक्नेक्स के 87वें संस्करण की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..