वाराणसी में IIT BHU में टेक्नेक्स के 87वें एडिशन में देशभर से 1500 आईआईटी के छात्र पहुंचे हैं। इसमें ह्यूमनॉइड रोबोट ने आर्मी के जवान के साथ फोटो खिंचवाई। कहा- जय हिंद। आर्मी का डॉग रोबोट सुल्तान भी पहुंचा। उसने करतब दिखाए। रोबोट को चलाने वाले जवान ने बताया- इसमें 5 कैमरे लगे हैं। यह फायर भी कर सकता है। फरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना भी फेस्ट में पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं 50वीं बार काशी आया हूं। यह शहर मुझे बेहद पसंद है। फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार का नाम ‘फेरारी लूचे’ रखा गया है। इसका अर्थ ‘रोशनी’ है। काशी का भी अर्थ ‘रोशनी का शहर’ है। इससे पहले, बेनेडेटो विग्ना ने पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और नाव पर गंगा नदी में घूमे। फेस्ट में 4 करोड़ रुपए की फरारी कार भी प्रदर्शित की गई। आर्मी के जवान त्रिनेत्र ड्रोन और ऑटोमैटिक ग्रेनेड सिस्टम भी लेकर आए हैं। त्रिनेत्र ड्रोन भारत में ही बनाया गया है। इसकी लागत 23 लाख रुपए है। यह 10 किलोमीटर तक उड़ान भरकर दुश्मन के ठिकानों का पता लगाता है। वहीं, ऑटोमैटिक ग्रेनेड सिस्टम की कीमत 12 लाख रुपए है। यह सिस्टम 1600 मीटर दूर तक सटीक वार कर सकता है। तस्वीरें देखिए- टेक्नेक्स के 87वें संस्करण की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..