KGMU की न्यू ओपीडी में जल्द ही हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (HRF) काउंटर शुरू कर दिया जाएगा। इस काउंटर के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। अगले माह संचालन शुरू हो जाएगा। 400 वर्ग फीट की जगह इसके लिए तय कर दी गई है। मरीजों को मिलेगी राहत HRF के अध्यक्ष डॉ. कुमार शांतनु ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए न्यू ओपीडी में ही HRF का काउंटर खोलने की योजना बनाई गई है। इसके लिए करीब 400 वर्ग फुट क्षेत्र चिह्नित किया गया है। डॉ.शांतनु के मुताबिक एक से डेढ़ माह में HRF काउंटर पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे न्यू ओपीडी में आने वाले मरीजों को सीधे वहीं से दवाएं मिल सकेंगी। यहां भी खुलेगा काउंटर डॉ. शांतनु ने कहा कि लारी कार्डियोलॉजी स्थित HRF काउंटर का भी विस्तार किया जा रहा है। यहां पर मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से वर्तमान में संचालित दो काउंटरों पर मरीजों, तीमारदारों की कतार लग जाती है। अब विस्तार के बाद कुल छह खिड़कियां हो जाएगीं, जिनमें से चार खिड़की पर बिल जमा होंगे। दो खिड़की से दवाओं का वितरण किया जाएगा।