उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के IIM इलाके में स्थित KMC भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलुमनी एसोसिएशन की कोर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पत्रकार संदीप तिवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नावेद माजिद, महामंत्री आकांक्षा यादव, कोषाध्यक्ष आयुष तिवारी और सचिव आशीर्वाद गौतम चुने गए। कुलपति ने दी शुभकामना कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ला, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रुचिता चौधरी समेत विभाग के अन्य प्रोफेसरों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना दी। अपने संबोधन में अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि एलुमनी नेटवर्क को मजबूत कर छात्रों के लिए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़े अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र शामिल हुए। कुलपति बोले- हर संभव मदद करेगा विश्वविद्यालय KMC भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने पुरातन छात्र सम्मेलन के सफल आयोजन पर आयोजकों और नवनिर्वाचित कोर कमेटी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के पूर्व छात्र विश्वविद्यालय की पहचान हैं। एलुमनी मंच के माध्यम से अनुभवों का आदान-प्रदान और छात्रों का मार्गदर्शन निश्चित रूप से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। कुलपति ने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन भविष्य में इस तरह की गतिविधियों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए अपेक्षा जताई कि वो एकजुट होकर विभाग और विश्वविद्यालय के हित में सकारात्मक कार्य करेंगे।