NEET टेस्ट में फेल होने पर छात्र ने सुसाइड किया:प्रयागराज में चाकू से हाथ-पैर की नसें काटी, फिर कमरा बंदकर फांसी लगाई

प्रयागराज में NEET की तैयारी कर रहे 17 साल के छात्र ने सुसाइड कर लिया। वह टेस्ट परीक्षा में फेल होने से डिप्रेशन में था। छात्र ने पहले अपने हाथ-पैर की नस को चाकू से काटा, फिर कमरा बंदकर पंखे से लटककर जान दे दी। वह 12वीं का छात्र था। डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहा था। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। पिता और मां बाजार गए हुए थे। वापस लौटने पर घरवालों ने बेटे को आवाज दी, लेकिन कोई आहट नहीं मिली। पिता ने कमरे को खुलवाने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद अंदर से बंद था। पिता ने दरवाजे को तोड़ा तो बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। घटना के बाद घरवाले बेटे की लाश देख चीखने लगे। घरवाले बेटे को लेकर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार देर शाम की है। घटना नैनी के चाका ददरी की है। अब पढ़िए पूरी घटना नैनी के चाका ददरी के रहने वाले अर्जुन नेवी से रिटायर्ड है। वे वर्तमान में मांडा के एक प्राइवेट आईटीआई में पढ़ाते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी सेजल है। बेटा हर्षित 12वीं में पढ़ रहा था। साथ ही नीट की तैयारी कर रहा था। वह साप्ताहिक टेस्ट दे रहा था। जिसमें उसके नंबर कम आ रहे थे। रविवार को हुए टेस्ट में भी वह फेल हो गया था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। घर में रविवार को माता किरण और पिता अर्जुन बाजार गए हुए थे। उस वक्त उसने किचन से चाकू उठाई और अपने कमरे में चला गया। कमरे को अंदर से बंदकर अपने हाथ, पैर की नसें काटी। इसके बाद कमरे में पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दरवाजे को तोड़कर पिता कमरे में पहुंचे
घरवाले जब बाजार से लौटे तो बेटे को आवाज दी। लेकिन बेटा नहीं बोला। पिता घर में पहुंचे और दरवाजे को पीटने लगे। आहट न मिलने पर दरवाजे को तोड़कर पिता अंदर पहुंचे तो देखा बेटा फंदे से झूल रहा था। बेटे की लाश देखकर पिता की चीख निकल पड़ी। तत्काल बेटे को लेकर स्वरूप रानी देवी चिकित्सालय पहुंचे। जहां हर्षित को मृत घोषित कर दिया गया। फिर परिजन लाश लेकर वापस लौट आए। परिजनों ने रात भर शव घर में रखा। सुबह होने का इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना पर पहुंचे में इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम और चौकी प्रभारी बलिराम ने तत्काल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया- ददरी गांव में नीट छात्र के सुसाइड करने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिवार वालों से बात की गई है। छात्र डिप्रेशन में था। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से दोस्त ने रेप किया: बाहर से दरवाजा बंद करके भागे दोस्त, इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रेंडशिप प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से उसके दोस्त ने रेप किया। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।​​​​​​ छात्रा का आरोप है कि शनिवार शाम को दोस्त ने जरूरी काम बोलकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर रेप किया। युवक के 2 दोस्तों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। आरोपी युवक ने रेप करने के बाद किसी परिचित को फोन करके बुलाया। तभी गांव वाले भी पहुंच गए। दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर FIR दर्ज की है। घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…