संभल में पुलिस ने पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर डॉक्टर को अरेस्ट किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने दो अलग-अलग फोटो बनाकर उन्हें स्टेटस पर लगाया था। तस्वीर वायरल हुई, तो पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी संभल के एक निजी अस्पताल में काम करता है। वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला है। अब LIU समेत खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं। डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामला बहजोई क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… दरअसल, शुक्रवार को “Dr Iqbal yahiya Vinayak hospital” नाम की फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री की दो एडिटेड तस्वीर पोस्ट की गई। इसी फोटो का व्हाट्सएप स्टेटस भी लगाया गया। पोस्ट और स्टेटस वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी की पहचान डॉ. इकबाल हुसैन खांडेय के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर संभल के बहजोई क्षेत्र कस्बा स्थित विनायक अस्पताल में काम करता है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। चाइना से ली है एमबीबीएस की डिग्री
आरोपी डॉक्टर इकबाल मूल रूप से श्रीनगर के डार का रहने वाला है। वह साल 2023 से कस्बा बहजोई में रह रहा है। गांव मझोला निवासी डॉ. सूरजपाल के विनायक हॉस्पिटल में डॉक्टर है। आरोपी डॉक्टर ने MBBS की पढ़ाई चाइना से की है। विनायक हॉस्पिटल में ही ऊपरी मंजिल पर रहता है। दो-तीन महीने से इसकी पत्नी भी आई हुई है। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बड़े अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————– ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; थोड़ी देर में अंतिम यात्रा श्मशान पहुंचेगी क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…