लखनऊ के पुलिस रेडियो मुख्यालय में आयोजित पी.पी.एस. (रिटायर्ड) ऑफिसर्स एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में न सिर्फ अनुभव साझा हुए, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मियों के हितों, सम्मान और सुधार से जुड़ी सात प्रमुख माँगें भी सामने रखी गईं। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि, आईजी कार्मिक शलभ माथुर ने इन समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, सेवा यादों को किया नमन अधिवेशन की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता और महासचिव श्याम पाल सिंह के संचालन में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि और इस माह जन्मे सदस्यों को शुभकामनाएं देकर किया गया। मुख्य अतिथि राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों को शॉल, स्मारिका और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों व सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने रखीं 7 प्रमुख माँगें अधिवेशन में सेवानिवृत्त अधिकारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल ने आईजी कार्मिक शलभ माथुर को सात मुख्य सुझाव सौंपा गया। जिसमें चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का समयबद्ध निस्तारण, अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मान व सुविधाएं, अंतिम संस्कार में अधिकारियों की उपस्थिति, थानों में रिटायर्ड कर्मियों की सूची अद्यतन कराने, राष्ट्रीय पर्वों में आमंत्रण, विभागीय कार्रवाईयों का शीघ्र निस्तारण और ऑनलाइन साक्ष्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने जैसी माँगें शामिल रहीं।माथुर ने सभी मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीजीपी प्रतिनिधि ने दिलाया भरोसा, न्यायाधीश कमलेश्वर नाथ भी रहे मौजूद कार्यक्रम में जस्टिस कमलेश्वर नाथ सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहे। आईजी शलभ माथुर ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी पुलिस बल की अमूल्य पूंजी हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान विभाग की प्राथमिकता है। नई टीम का गठन, गौतेन्द्र पाल सिंह फिर बने अध्यक्ष वार्षिक अधिवेशन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव भी सम्पन्न हुआ। श्री गौतेन्द्र पाल सिंह दोबारा अध्यक्ष चुने गए, जबकि श्री रामजी लाल निरंजन महासचिव निर्वाचित हुए। नवगठित टीम में उपाध्यक्ष के रूप में वीरेन्द्र कुमार जोशी, श्यामा कान्त त्रिपाठी और अशोक कुमार सिंह शामिल हैं। कोषाध्यक्ष बने श्यामा कुमार सिंह, जबकि सचिव पद पर मिथलेश सिंह, रविन्द्र बहादुर सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, प्रभात कुमार अवस्थी और दिनेश कुमार पाण्डेय को चुना गया। सह-कोषाध्यक्ष का दायित्व श्री प्रमोद वर्धन शर्मा को सौंपा गया।