RSS जिला संपर्क प्रमुख के पिता का निधन:संभल के बबराला में शोक, कल राजघाट गंगा पर अंतिम संस्कार होगा

संभल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला संपर्क प्रमुख जगदीप वार्ष्णेय के पिता दुर्गा प्रसाद वार्ष्णेय का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के नगर पंचायत बबराला कस्बा स्थित राजघाट रोड, इंद्रा चौक स्थित उनके आवास पर हुआ। दुर्गा प्रसाद वार्ष्णेय के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। संघ के जिला प्रचारक दीपक, जिला कार्यभार डॉ. राजकुमार वैदिक, जिला शारीरिक शिक्षा प्रमुख हरि गोविंद, खंड कार्यवाह ऋषभ, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र यादव, नगर पंचायत बीजेपी चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय और व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश संभाली सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। जगदीप वार्ष्णेय वर्ष 2016 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उनके परिवार की संघ पृष्ठभूमि रही है। मृतक दुर्गा प्रसाद वार्ष्णेय के चार पुत्र हैं। इनमें जगदीप और दिलीप व्यवसायी हैं, जबकि दो अन्य पुत्र रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। बड़े बेटे प्रदीप की पोस्टिंग भारतीय रेलवे के बनारस रेलखाने में है, और छोटे बेटे कुलदीप गोरखपुर रेलवे में शिक्षक हैं। बेटे जगदीप वार्ष्णेय ने बताया कि उनके दो भाई रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, जिनके पहुंचने में देरी के कारण अंतिम संस्कार सोमवार सुबह किया जाएगा। दुर्गा प्रसाद वार्ष्णेय का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह राजघाट गंगा घाट पर संपन्न होगा। अंतिम संस्कार यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री बदायूं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू, पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू सहित कई प्रमुख लोगों के शामिल होने की संभावना है।