SI परीक्षा में सवाल- ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’?:चार ऑप्शन में पंडित भी, लखनऊ में लड़कियों के उतरवाए पायल-बिछिया

यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 31 नंबर पर था। इसमें ‘अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करने को कहा गया। इसके चार ऑप्शन में पहला- सदाचारी, दूसरा- पंडित, तीसरा- अवसरवादी और चौथा- निष्कपट लिखा था। दरोगा भर्ती से जुड़े सवाल को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सीएम योगी से शिकायत की है। उन्होंने पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं। हिंदू संगठनों ने CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले राजधानी के 54 स्कूल-कॉलेजों को सेंटर बनाया गया। कई सेंटर पर गहन चेकिंग के साथ अभ्यर्थियों के जूते उतरवा लिए गए। पायल-बिछिया भी उतरवा दी गई। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर शिफ्ट-I का पेपर वायरल हो गया। हालांकि, भर्ती बोर्ड ने वायरल पेपर को फर्जी बताया। इसे लेकर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 13 और 14 मार्च को कुल 7 FIR दर्ज की गई हैं। परीक्षा 14 और 15 मार्च को 2-2 पालियों में होनी है। आज पहली पाली में करीब 22 हजार और दूसरी पाली में 16 हजार अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। अंबेडकरनगर से पेपर देने आए एक्स आर्मी मैन ने कहा- अब यूपीपी की वर्दी पहननी है। बता दें परीक्षा पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक हुई। 4 तस्वीरें देखिए- यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए-