मुरादाबाद में SIR के बाद ड्राफ्ट रोल तैयार किया गया है। इसमें 3,87,611 डुप्लीकेट वोटर्स के नाम काटे गए हैं। जबकि 1,96,201 वोटर ऐसे हैं जिन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इन्हें नोटिस भेजकर इनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। SIR के बाद मुरादाबाद में अब कुल वैध वोटर्स की संख्या 20, 71, 844 बची है। SIR के पहले ये नंबर 2459455 था। जिले में अब कुल 11 लाख 26 हजार 663 पुरुष और 9 लाख 45 हजार 117 महिला मतदाता हैं। 64 वोटर अन्य कैटेगिरी में हैं। मुरादाबाद में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुज सिंह ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग करके SIR का ड्राफ्ट उन्हें सौंपा है। जिला अधिकारी ने बताया कि SIR का जो ड्राफ्ट रोल पब्लिकेशन होना था उसका आलेख प्रकाशन किया गया है। ड्राफ्ट रोल सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सौंप दिया गया है। अगले एक महीने में दावे और आपत्ति लिए जाएंगे और इसके बाद एक महीना 20 दिन में उन दावों और आपत्तियों को निस्तारण किया जाएगा। सभी पॉलिटिकल पार्टीज को ड्राफ्ट रोल उपलब्ध करवा कर पूरी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया है। देखिए विधानसभावार डिटेल्स, कहां कितने वोट कटे