T-20 वर्ल्ड कप, काशी में थिएटर में दिखा रहे मैच:अयोध्या में जाप चल रहा, यूपी में आदेश- बिजली न कटने पाए

टीम इंडिया लगातार दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने से बस एक कदम दूर है। अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ंत हो रही है। मैच को लेकर यूपी में भी फैंस का जोश हाई है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्वांचल में मैच के दौरान बिजली न काटने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया कि मैच के दौरान कहीं भी बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। जिससे लोग बिना किसी परेशानी के मैच देख सकें। दूसरी तरफ, पूरे प्रदेश में दुआओं का दौर जारी है। टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने के लिए मंदिरों में हवन-पूजन किया जा रहा है। अयोध्या में श्रद्धालुओं ने जाप और प्रार्थना की। काशी में गंगा घाटों पर तिरंगा लहराकर आरती की। कानपुर के तुलसी नगर, काकादेव में क्रिकेट फैंस ने विशेष पूजा की। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा- आज रविवार है, जो सूर्य देव का दिन माना जाता है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। ऐसे में उम्मीद है कि भगवान की कृपा से वह सूर्य की तरह चमकेंगे। भारत को विश्व कप दिलाएंगे। तस्वीरें देखिए- टी-20 के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…