THAR वाली यूट्यूबर वंशिका ने पिता से की अभद्रता, VIDEO:हापुड़ में पिता ने कहा- तेरी सूरत भी नहीं देखनी, बोली- जुबान तोड़ दूंगी

हापुड़ में THAR वाली यूट्यूबर के नाम से चर्चित वंशिका का अपने पिता के साथ अभद्रता की। जिसका वीडियो सामने आया है। इसमें वंशिका अपने पिता मनोज और मां से बहस करते हुए नजर आ रही हैं। इसी दौरान देखते ही देखते वंशिका ने मां-पिता को धमकी दी। दोनों में 1 मिनट तक बहस होती रही। इसके बाद वंशिका घर के अंदर चली जाती है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड का है। वांशिका और मां-पिता में बहस… वंशिका- फालतू के बात ना करिओ हमसे हम….बाहर का खा रहे है तो…है।
पिता- मैं तो तेरी सूरत भी नहीं देखना चाहता हूं। वंशिका- जुबान तोड़ दूंगी अगर किसी ने…कह दिया तो, शर्म ना आती। पिता- शर्म तो तू कर। वंशिका- डूबकर मर जा अगर… है, डूबकर मर जा। पिता- मैं क्यों मर जाऊ। वंशिका- अपनी पत्नी की पंचायत चुनीं, जो तू डूबकर मरेगा। मां- तूने छत नहीं छोड़ा। अब जानिए पूरा मामला… 4 नवंबर को वंशिका का एक वीडियो अपनी मां बंटी के साथ मारपीट करने का सामने आया था। जिसमें वंशिका अपनी मां में बहस कर रही हैं। देखते ही देखते वंशिका ने मां को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। मारपीट करते हुए दोनों जमीन पर गिर गए। दोनों में 5 मिनट तक मारपीट होती रही। वंशिका की मां ने बेटी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। शुक्रवार को एक दूसरा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों घटनाओं को जोड़ते हुए नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जाएगी। दरअसल मोदीनगर रोड पर वंशिका की मां बंटी का मकान है। जहां वो दो बेटों और पति के साथ रहती हैं। यूट्यूबर बेटी और उसकी मां के बीच दो साल से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मां का कहना है कि वंशिका 2 साल से अपने मैनेजर हिमांशु के साथ लिवइन में हमसे अलग रही है। बताया जाता है कि बुधवार शाम को दोनों में फिर विवाद हो गया। एक मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में वंशिका कमरे में अपनी मां बंटी के पास खड़ी हैं। उनके हाथ में पर्स और मोबाइल फोन है, जबकि मां एक अलमारी के पास खड़ी हैं। उनके हाथ में एक फाइल है। यूट्यूबर वंशिका मां से बार-बार कह रही हैं कि वो बेटे की बिचौलिया क्यों बन रही हैं। वंशिका बोलीं- प्लॉट मेरा, मकान मेरा वंशिका ने कहा- प्लॉट मेरा, मकान मेरा, चीजें मेरी। हिमांशु के पीछे क्यों पड़ी हो। जिसपर वंशिका की मां कह रही हैं कि हर चीज का फैसला होगा। जिसपर दोनों गुस्से में बाहर चलकर फैसले करने बात कहती हैं। इसी बीच वीडियो में वंशिका अपनी मां को धक्का देती नजर आती हैं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के बाल पकड़कर पीटने लगती हैं। इतने में वीडियो बना रहा शख्य दोनों को छुड़ाने लगता है। मां बोलीं- वंशिका 2 साल से लिवइन में रह रही वंशिका की मां बंटी ने बताया- 2 साल पहले हमने भरोसा करके वंशिका के यू-ट्यूब चैनल को हिमांशु को चलाने के लिए दिया था। हिमांशु चैनल का मैनजेर है। लेकिन दो साल से हिमांशु ने हमें एक पैसा नहीं दिया। वो सारा पैसा हड़प रहा है। वंशिका भी उसी के कहने पर चल रही है। मेरे भाई के साथ मिलकर वंशिका ने जो गोल्ड खरीदा था वो सब हिमांशु ने ले लिया। वंशिका ने गाड़ी हिमांशु के नाम पर ली, एक स्कूटी भी उसके नाम पर ली। वंशिका मुझे और अपने पापा को चप्पलों से से पीट चुकी है। थाने जाकर फर्जी एप्लिकेशन देकर हम लोगों पर आरोप लगाती है कि हम उसे पीटते हैं, वो कहती है कि हम लोगों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया, जबकि ये सारे आरोप झूठे हैं। वो कहती है कि घर उसका है, प्लॉट उसका है। जबकि मकान हमें प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला है। प्लॉट में हमारा भी पैसा लगा है। वंशिका हिमांशु के साथ लिव इन पार्टनर की तरह उसके घर नवीन मंडी में रहती है। वंशिका के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर वं​​​​​​शिका सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। उनका यूट्यूब पर वंशिका हापुड़ नाम से चैनल है। एक लाख 89 हजार सब्सक्राइबर हैं। अगस्त 2022 को बने इस चैनल पर अबतक 210 वीडियो पोस्ट हैं। इंस्टाग्राम पर वंशिका के 742K यानी 7 लाख 42 हजार फॉलोअर हैं। फेसबुक पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वंशिका अक्सर हरियाणवी गाने पर रील्स बनाती हैं। अपनी टीम के साथ थार से घूमते हुए वीडियो उन्होंने पोस्ट किए हैं। ————————————— ये भी पढ़ें… प्रेमी के घर जबरन घुसी, बोली- मेरी मांग भरो:जाने को कहा तो 15 लाख मांगे; प्रयागराज में परेशान होकर नदी में कूदा, मौत प्रयागराज में प्रेमिका से परेशान होकर युवक ने सुसाइड कर लिया। वजह यह थी कि घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए तो प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। इतना ही नहीं, वह प्रेमी के कमरे में रहने भी लगी। प्रेमी के घरवाले उसे भगाते तो झगड़ा करती। जब प्रेमी उसे घर जाने को कहता तो लड़की कहती- पहले मांग में सिंदूर भरो…। पढ़ें पूरी खबर…