UP में 20 IPS के तबादले, प्रयागराज ADG को हटाया:लखनऊ JCP बदले, दुनिया की हर चोटी फतह करने वाली अपर्णा को कमान

योगी सरकार ने 20 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। प्रयागराज जोन के एडीजी संजीव गुप्ता को हटा दिया गया है। उन्हें लखनऊ अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह पीटीएस जालौन में तैनात ज्योति नारायण को कमान दी गई है। वहीं, लखनऊ के जॉइंट सीपी अमित वर्मा को हटाकर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भेज दिया गया है। उनकी जगह दुनिया की हर चोटी फतह करने वाली पर्वतारोही IPS अपर्णा कुमार को कमान सौंपी गई है। वेटिंग में चल रहे 2008 बैच के IPS किरण एस को लखनऊ का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। ऐसे ही मानवाधिकार के अपर पुलिस महानिदेशक राम कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स बनाया गया है। वहीं, राम कुमार की जगह पर राजकुमार को मानवाधिकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तकनीकी सेवाओं के पुलिस महानिरीक्षक आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 2000 बैच के अफसर प्रशांत कुमार से अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी वापस ले गई है। अब उनके पास सिर्फ अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का कार्यभार रहेगा। इसी तरह तरूण गाबा से भी पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा की जिम्मेदारी वापस ली गई है। उनके पास अब अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का ही कार्यभार रहेगा। देखिए लिस्ट- आशुतोष कुमार को यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड भेजा
कानपुर के अपर पुलिस महानिदेशक आशुतोष कुमार को यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। लखनऊ रेलवे के पुलिस महानिरीक्षक मोदक राजेश डी राव को पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना बनाया है। भवन और कल्याण विभाग के पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज को लखनऊ रेलवे का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। डॉ. अखिलेश का सीआईडी का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया
2008 बैच के अफसर डॉ. अखिलेश कुमार निगम को सीआईडी का पुलिस महानिरीक्षक बनाया है। अभी वह सीआईडी में पुलिस उप महानिरीक्षक थे। प्रमोशन के बाद उन्हें नई तैनाती दी गई। प्रयागराज के पुलिस महानिरीक्षक एन. कोलान्ची को हटा दिया गया है। उन्हें प्रयागराज रेलवे का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वेटिंग में चल रहे मो. इमरान को जिम्मेदारी
वेटिंग में चल रहे 2011 के बैच के मो. इमरान को पुलिस उपमहानिरीक्षक, भवन एवं कल्याण, लखनऊ बनाया गया है। यूपी 112 के पुलिस उपमहानिरीक्षक विजय ढुल को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस प्रयागराज बनाया गया है। राजीव मल्होत्रा को पुलिस महानिरीक्षक यूपीएसआईएफएस, रोहन पी. कनय को पुलिस उपमहानिरीक्षक, विशेष जांच, लखनऊ बनाया गया है। पर्वतारोही अपर्णा के बारे में जानिए 21 IAS के ट्रांसफर हुए थे, महिला IAS को मिली थी अहम जिम्मेदारी
इससे पहले एक जनवरी की रात योगी सरकार ने 8 महिला अफसरों समेत 21 IAS का ट्रांसफर किया था। इनमें ज्यादातर प्रमोशन पाए अफसर थे, जिन्हें नई तैनाती मिली थी। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अफसरों को भी नई तैनाती दी गई थी। इसके अलावा, 3 महिला IAS अफसरों को राजस्व की जिम्मेदारी दी गई थी। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी महिला अफसरों को सौंपा गया था। साथ ही निर्वाचन, वित्त, राजस्व, नगर विकास, चिकित्सा शिक्षा और महिला कल्याण जैसे विभागों के अफसरों में भी फेरबदल किया गया था। महिला अफसरों को मिली थी प्राइम पोस्टिंग
IAS ट्रांसफर सूची में महिला अफसरों को प्राइम पोस्टिंग दी गई है। अर्पणा यू को राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव, सुधा वर्मा को राजस्व विभाग का सचिव, मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा महानिदेशक, सारिका मोहन को चिकित्सा शिक्षा विभाग का महानिदेशक, नेहा शर्मा को महानिदेशक निबंधन, डॉ. वंदना शर्मा को निदेशक महिला कल्याण विभाग और संदीप कौर को वित्त विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। ———————- ये खबर भी पढ़िए पूर्व IPS अमिताभ को हार्टअटैक की आंशका, ECG रिपोर्ट खराब:गोरखपुर में डॉक्टर बोले-जेल में दवा नहीं खा रहे थे; लखनऊ भेजने की तैयारी देवरिया जिला जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए रात 2 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर में जांच के दौरान डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। फिलहाल उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की मॉनिटरिंग में चल रहा है। पूरी खबर पढ़िए