KGMU के सामने VHP के प्रदर्शन की सूचना पर राजभवन से नोटिस जारी कर दिया गया। राज्यपाल के OSD ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए कि KGMU कैंपस के आसपास प्रदर्शन न होने पाए। इसके बाद कैंपस के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अपने तय समय दोपहर 12 बजे पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गेट-2 पर पुलिस मुस्तैद देखी तो अपना प्रदर्शन रोक दिया। दरअसल, KGMU में चल रहे लव जिहाद प्रकरण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता कैंपस के गेट-2 पर हनुमान चालीसा पाठ करने वाले थे। वे कैंपस के पास पहुंचते कि उससे पहले वहां पुलिस बल मुस्तैद हो गया। यह देखते ही VHP ने चालीसा पाठ का प्लान बदल दिया और हजरतगंज GPO पहुंच गए। वहां नारेबाजी की। KGMU की कुलपति के OSD को हटाने की मांग रखी। साथ ही यूनिवर्सिटी में 2021 से अब तक हुई नियुक्तियों की जांच कराने की भी मांग रखी। VHP के अनुसार, कार्यकर्ता GPO से एकत्रित होकर विधानसभा की तरफ बढ़े। यहां पुलिस ने रोक लिया तो पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अब्बास को कुलपति के OSD के पद से हटाने की मांग भी रखी। चालीसा पाठ की सूचना पर राजभवन से लेटर जारी हुआ KGMU के सामने प्रस्तावित हनुमान चालीसा पाठ की सूचना पर राजभवन एक्टिव हो गया था। राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के OSD पूर्व ACS सुधीर कुमार बोबड़े ने पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा था। उसके बाद KGMU के सामने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी। विहिप हिन्दू समाज के साथ खड़ा GPO पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाएं शैक्षिक परिसरों में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज हम शांति पूर्वक सरकार को हमारी मांगों पर कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन देने आए है, अगर मांग नहीं पूरी होती बड़ा आंदोलन करेंगे। हम सभी हिन्दू बहनों भाइयों के साथ खड़े हैं। कार्रवाई के लिए 2 दिन की दी मोहलत विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कुलपति का अब्बास प्रेम कहीं विश्वविद्यालय की छवि पूरी तरह से धूमिल न करदे, अब्बास में ऐसा क्या खास है? लखनऊ प्रशासन ने आश्वासन दिया है 2 दिन के अंदर हमारी मांगे मान ली जाएगी इसलिए आज हमने सीमित संख्या के साथ ज्ञापन सौंपा। अगर हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो दो दिन में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल अपना रुद्र रूप दिखाने को मजबूर होगा और जरूरत पड़ी सड़क से राजभवन तक कूंच करेगा। जिसकी जिम्मेदार KGMU की कुलपति होंगी और उन्होंने कहा कि हम ये बता देना चाहते है कि इतिहास है जिस चीज को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने ठान लिया वो होना ही है।